
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी, 2024 से शुरू होगी और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 22 फरवरी, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी जेपीएमसीसीई भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल
यह भर्ती अभियान 2485 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
जेएसएससी जेपीएमसीसीई भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क ₹100 है।
JSSC JPMCCE भर्ती 2023 आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 1) और पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 2) पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष है। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए, ऊपरी आयु 40 वर्ष है।
ये भी पढ़ें
NEET UG 2024 समेत इन परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन जनवरी में, देखें पूरी लिस्ट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi