Budget 2023 : दुनिया के पांच ऐसे देश, जहां नहीं लगता क‍िसी तरह का टैक्स, फिर देश चलाने कहां से आता है पैसा?

भारत में बजट से पहले इनकम टैक्स में छूट को लेकर काफी उम्मीदें लगाई जाती हैं। मिडिल क्लास सरकार की तरफ आस भरी नजरों से देखती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां इनकम टैक्स ही नहीं लगता है?

Satyam Bhardwaj | Published : Feb 1, 2023 4:06 AM IST / Updated: Feb 01 2023, 12:40 PM IST

करियर डेस्क : आज देश का बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के पिटारे से हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। मिडिल क्लास इनकम टैक्स (Income Tax Deduction) में छूट की आस है। इस बार का बजट कैसा है, यह तो आने वाले दो से तीन घंटे में पता चल जाएगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के पांच ऐसे देश भी हैं, जहां किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है। वहां की जनता के लिए इनकम टैक्स जीरो है। आइए जानते हैं..

सऊदी अरब

दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश सऊदी अरब (Saudi Arab) की सरकार वहां की नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं लेती है। सऊदी अरब की कमाई तेल निर्यात से ही अच्छी-खासी हो जाती है। हालांकि इस देश में सोशल सिक्योरिटी पेमेंट्स और कैपिटल गेन टैक्‍स जनता से लिया जाता है।

कतर

अमीर देशों में एक कतर (Qatar) की सरकार भी अपने लोगों से किसी भी तरह का टैक्स नहीं वसूलती हैं। यहां कैपिटल गेन्स और पैसा- प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने के मामले में भी किसी तरह का टैक्स नहीं लिया जाता है। बता दें कि कतर में भी तेल का बड़ा भंडार है।

ओमान

दुनिया में जिन देशों के पास तेल का बड़ा स्टॉक है, उनमें ओमान (Oman) का नाम भी शामिल है। यह देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल है। यहां तेल से ही सरकार को बड़ी इनकम होती है. इसी वजह से ओमान की सरकार अपने देश की जनता से टैक्स नहीं लेती है।

कुवैत

कुवैत (Kuwait) भी एक ऐसा देश है, जहां इनकम टैक्स की व्यवस्था नहीं है। यहां की सरकार अपने देशवासियों से इनकम टैक्स नहीं वसूलती है। हालांकि हर नागरिक को सोशल इंश्योरेंस में मदद करना जरूरी होता है।

बरमूडा

दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल बरमूडा (Bermuda) में भी टैक्स नहीं लिया जाता है। यहां की सरकार सैलरीड क्‍लॉस पर 14 प्रत‍िशत का Pay Roll टैक्स लेती है। पे रोल टैक्स के अलावा किसी भी नागरिक से किसी भी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाता है।

इसे भी पढ़ें

Economic Survey: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, 2023-24 में विकास दर 6.5% रहने का अनुमान

 

Economic Survey: चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर ने जताया भरोसा, कहा- कोरोना के नुकसान से उबर चुकी अर्थव्यवस्था

 

Share this article
click me!