
Maharashtra SSC Result 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की ओर से इसी महीने यानी मई में महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2025 घोषित करने की उम्मीद है। Maharashtra 10th Result 2025 रिजल्ट जारी करने से पहले तारीख और समय का ऐलान बोर्ड द्वारा किया जाएगा। Maharashtra SSC Result जारी होने के बाद, जो छात्र इस साल SSC यानी कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जैसे पास प्रतिशत, उम्मीदवारों की संख्या की जानकारी दी जाएगी।
महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-
महाराष्ट्र SSC परीक्षा 21 फरवरी, 2025 को शुरू हुई थी और 17 मार्च, 2025 तक चली। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी- पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
अगर हम 2024 के रिजल्ट की बात करें, तो महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 27 मई को घोषित किया गया था। उस साल कुल 15,60,154 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 15,49,326 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 14,84,431 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। कुल पास प्रतिशत 95.81% रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21% था, जबकि लड़कों का 94.56% था। कोकण विभाग सबसे ज्यादा सफल रहा, जिसमें 99.01% पास हुए, वहीं नागपुर विभाग सबसे कम सफल रहा, जिसमें पास प्रतिशत 94.73% था।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi