
MP Board 5th, 8th Result 2025 Out: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) ने आज, 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं। इस साल 5वीं कक्षा के 11.17 लाख और 8वीं कक्षा के 11.68 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। कुल 22.85 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया, जिसके लिए 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।
रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए छात्रों और अभिभावकों को एडमिट कार्ड अपने पास रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि आदि की जरूरत रिजल्ट चेक करने के दौरान लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर हो सकती है।
अगर आप MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
MP Board 5th, 8th Result 2025 Direct Link
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi