MP Board 5th, 8th Result Out: मध्य प्रदेश 5 वीं में 75.21% , 8वीं में 73.19% छात्र पास, Direct Link

Published : Apr 23, 2024, 11:55 AM ISTUpdated : Apr 23, 2024, 12:51 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 Declared

सार

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से कक्षा 5, 8 रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी की गई। नीचे पढ़िये रिजल्ट चेक करने का तरीका समेत एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

MP Board 5th, 8th Result 2024 Out: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश की ओर से आज, 23 अप्रैल, 2024 को एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई। आरएसकेएमपी कक्षा 5, 8 रिजल्ट की घोषणा सुबह 11.30 बजे की गई। छात्रों के रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर दोपहर 12.30 बजे एक्टिव होगी। एक्टिव लिंक के माध्यम से छात्र अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 5 वीं कक्षा का पास प्रतिशत 75.21% जबकि कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत: 73.19% रहा।

MP Board 5th, 8th Result 2024 चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

आरएसकेएमपी कक्षा 5, 8 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर करना होगा।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2024 पास प्रतिशत

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के कुल छात्र: 23,71,075

कक्षा 5: 12,33,688

कक्षा 5 का उत्तीर्ण प्रतिशत: 75.21%

कक्षा 8: 11,37,387

कक्षा 8 का उत्तीर्ण प्रतिशत: 73.19%

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं जेंडर वाइज पास प्रतिशत

क्लास 5

लड़कियां: 48.3%

लड़के: 51.7%

कक्षा 8

लड़कियां: 48.4%

लड़के: 51.6%

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं में 24 लाख छात्र

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 13 मार्च 2024 तक आयोजित हुई थी जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।इस वर्ष राज्य में लगभग 24 लाख छात्र कक्षा 5, 8 की परीक्षाओं में शामिल हुए। इसमें 12 लाख से अधिक कक्षा 5वीं के छात्र और 11 लाख से अधिक कक्षा 8वीं के छात्र हैं।

MP Board 5th 8th Result 2024 Direct link

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • मांगे गये जरूरी क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
  • अपनी कक्षा (5वीं या 8वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट चेक करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CLAT 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू: यहां देखें UG-PG एडमिशन की पूरी टाइमलाइन
Best Law Colleges in india: देखें देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज की लिस्ट, यहां एडमिशन मिलना मतलब करियर सेट