MP Board topper list 2024 class 10: अनुष्का अग्रवाल एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर, मिले 495 मार्क्स, देखें लिस्ट

Published : Apr 24, 2024, 04:18 PM ISTUpdated : Apr 24, 2024, 06:02 PM IST
MP Board Result 2024 class 10 toppers list

सार

MP Board Result 2024 class 10 topper: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा हो गई है। अनुष्का अग्रवाल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है। उन्हें 500 में 495 मार्क्स मिले हैं। 

MP Board topper list 2024 class 10: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। अनुष्का अग्रवाल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है। अनुष्का ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम एचएस स्कूल, मंडला की छात्रा हैं। उन्हें 500 में 495 मार्क्स मिले हैं। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज, 24 अप्रैल को शाम 4 बजे हुई। छात्र एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर चेक सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नंबर, रोल कोड, जन्म तिथि का इस्तेमाल करें। बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी।

MP Board 10th Result 2024 Direct Link

MP Board topper list 2024 class 10: टॉपर्स लिस्ट, नाम और मार्क्स

एमपी बोर्ड टॉप 10 में 82 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। देखें टॉप 5 की लिस्ट-

रैंक 1 -अनुष्का अग्रवाल, 495 मार्क्स, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला

रैंक -2 - रेखा रेबारी,493 मार्क्स, शासकीय उ. मा. विद्यालय, माधव नगर, कटनी

रैंक -2 - इश्मिता तोमर, 493 मार्क्स, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुसनेर आगर मालवा

रैंक -2 - स्नेहा पटेल, 493 मार्क्स, इंडियन एक्सीलेंस स्कूल वार्ड नंबर 10 , अनंतपुरम, हुजूर रीवा

रैंक 3- सौरभ सिंह, मार्क्स, शासकीय उ.मा.वि. बिहरा, सतना

रैंक - 4 - सौम्या सिंह, 491 मार्क्स, श्री अरविन्दो बाल विद्या मंदिर हाईस्कूल, महसुवा, रीवा

रैंक - 4 - जोयल रघुवंशी, 491 मार्क्स, डॉल्फिन द स्कूल ऑफ विजडम हाईस्कूल, गंजबासौदा, विदिशा

रैंक - 4 - अंकिता उरमलिया,491 मार्क्स, सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, गंगानगर जबलपुर

रैंक 4 - खुशबू कुमारी, 491 मार्क्स, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हा.से.स्कूल, नैनपुर, मण्डला

रैंक 5 - प्रगति असाटी, 490 मार्क्स, शा. आदर्श बहु. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय, दमोह

रैंक 5 - श्रुति तोमर, 490 मार्क्स, आर.वी.एस. पब्लिक उ.मा.वि., पोरसा, मुरैना

रैंक 5 - गुनगुन शाक्य, 490 मार्क्स, कस्तूरीदेवी कन्या उ.मा.वि., भिण्ड

रैंक 5 - निकिता चौरसिया, 490 मार्क्स, शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1 , छतरपुर

रैंक 5 - नियति साहू, 490 मार्क्स, शा. महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नं 1 , छतरपुर

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

  • एमपी रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • दिये गये स्थान पर अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

पिछले साल 2023 के एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 

1 मृदुल पाल, 494 अंक, पिंक फ्लॉवर स्कूल, नंदागर इंदौ

2 प्राची गढ़वाल, 493 अंक, न्यू पिंक फ्लॉवर स्कूल, नेहरू नगर, इंदौर

2 कीर्ति प्रभा, 493 अंक, गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल, सीधी

2 स्नेहा लोधी, 493 अंक, बहुउद्देशीय उत्कृष्ट स्कूल, नरसिंहपुर

3 सुदीक्षा कटारे, 492 अंक, किड्स कॉर्नर स्कूल लश्कर, ग्वालियर

3 अनुभव गुप्ता, 492 अंक, सेंट जेवियर स्कूल मानपुर उमरिया

3 प्रिया ठाकरे, 492 अंक, कन्या उ. मा. वि., बिरसा, बालाघाट

3 अभिषेक परमार, 492 अंक, संस्कार पब्लिक अकादमी, शाजापुर

3 उन्नति अग्रवाल, 492 अंक, पंडित श्री जीएल व्यास क्रिएटिव कॉन्वेन्ट स्कूल, टीकमगढ़

3 आस्था सिंह राजपूर, 492 अंक, सरस्वती स्कूल, छतरपुर

3 राधा साहू, 492 अंक, कंवरराम स्कूल, डाबरा, ग्वालियर

ये भी पढ़ें

MP Board Result 2024 10th 12th link: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी, Direct Link से तुरंत चेक करें

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CLAT 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू: यहां देखें UG-PG एडमिशन की पूरी टाइमलाइन
Best Law Colleges in india: देखें देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज की लिस्ट, यहां एडमिशन मिलना मतलब करियर सेट