MP Police Constable Result 2023: जल्द ही जारी होगा एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें esb.mp.gov.in चेक करने का क्या है तरीका

Published : Oct 06, 2023, 10:01 AM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 09:20 AM IST
MP Police Constable Result 2023

सार

MP Police Constable Result 2023: ईएसबी एमपी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

MP Police Constable Result 2023: कर्मचारी चयन बोर्ड मध्य प्रदेश (ईएसबी एमपी) ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही करेगा। बता दें कि 7,090 एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी की भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार कैंडिडेट्स बेसब्री से कर रहे हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023: रिजल्ट कहां, कैसे चेक करें ?

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 घोषित होने के बाद esb.mp.gov.in पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • कैंडिडेट सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • कांस्टेबल परिणाम लिंक खोलें और अपना विवरण दर्ज करें, लॉगिन करें।
  • अब अपना रिजल्ट चेक करें।

एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023: पद और रिक्तियां

  1. कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल): 2,646 रिक्तियां।
  2. कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर): 4,444 रिक्तियां।
  3. इनमें से कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल) रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

MP Police Constable Result 2023: कब जारी हुई थी आंसर की

लिखित परीक्षा की आंसर की सितंबर के मध्य में जारी की गई थी और प्रति प्रश्न ₹50 के शुल्क के भुगतान पर 18 सितंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

MP Police Constable Result 2023: कब हुई थी परीक्षा

परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित की गई थी। रिजल्ट की घोषणा होने पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, कट-ऑफ समेत पूरी जानकारी दी जायेगी।

MP Police Constable Result 2023: कितने पदों पर होगी बहाली

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023, 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित की गई थी। यह भर्ती अभियान के माध्यम से 7090 कांस्टेबल के खाली पदों को भरा जायेगा।

ये भी पढ़़ें

SBI SCO Recruitment 2023: 439 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, sbi.co.in पर करें आवेदन

बीपीएससी 32वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, bpsc.bih.nic.in आवेदन का तरीका, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें

IGNOU JAT Final Result 2023 Out: इग्नू जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करें

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

SSC CGL Tier 1 Result 2025: जानें कब आयेगा टियर 1 रिजल्ट और कैसे चेक करें अपना स्कोर
Board Exam Preparation: बिना टेंशन ऐसे करें पढ़ाई, नंबर आएंगे शानदार