NEET UG 2023: जानें कितने मार्क्स पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमीशन, यहां देखें काउंसलिंग की डेट

NEET UG 2023: नीट यूजी 2023 पास करने के बाद से कैंडिडेट को काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार है। वे परेशान हैं कि लगभग कितने मार्क्स पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा। यहां देखें सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमीशन के लिए लगभग कितने मार्क्स जरूरी हैं।

Yatish Srivastava | Published : Jun 22, 2023 8:10 AM IST

एजुकेशन डेस्क। नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद से सभी सफल कैंडिडेट्स को काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार है। कैंडिडेट इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूज हैं कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमीशन के लिए उनका स्कोर कितना होना चाहिए. कितने परसेंटाइल पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमीशन आमतौर पर मिल जाता है।

NEET UG Counselling 2023 जुलाई से शुरू होगी
इस बार 7 मई को देश भर में 499 शहरों में एनटीए की ओर से नीट यूजी 2023 एग्जाम आयोजित किया गया था। इसमें करीब 20 लाख कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें करीबब 48 फीसदी से अधिक कैंडिडेट्स को सफलता मिली है। नीट काउंसलिंग की डेट अभी जारी नहीं की गई है। जुलाई से काउंसलिंग शुरू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे कैंडिडेट मेडिकल कॉलेजों में एडमीशन को लेकर चिंता में हैं. 

ये भी पढ़ें. NEET UG 2023: मदरसे में ली शिक्षा, हिजाब में सेल्फ स्टडी...कश्मीर की ये जु़ड़वा बहनें अब बनेंगी डॉक्टर

NEET UG 2023 Admission: इतने मार्क्स पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज  
नीट यूजी 2023 की परीक्षा में पास कैंडिडेट सरकारी मेडिकल कॉलेजों की वेबसाइटों और कहां कितनी सीटें खाली हैं यह सर्च करने में बिजी हैं। हालांकि कैंडिडेट ये सोच रहे हैं कि आखिर कितने मार्क्स होने चाहिए जिससे उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमीशन मिल जाए। सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमीशन के अलग-अलग कैटेगरी वाइज कैंडिडेट्स के मार्क्स के हिसाब से एडमीशन मिलता है।  

Required marks to get government medical college: सामान्य या जनरल कैटेगरी
नीट यूजी 2023 की परीक्षा पास करने वाले जनरल कैंडिडेट के लिए सरकारी मेडिकल में एडमीशन पाने के लिए आमतौर पर 610 से अधिक नंबर हासिल करना होता है। सरकारी कॉलेजों की मेरिट लगभग ऐसी ही जाती है। इतने मार्क्स होने पर सरकारी कॉलेज में MBBS और अन्य कोर्सेस में बिना परेशानी के एडमिशन हो जाता है।

ये भी पढ़ें. NEET UG 2023: पापा चराते हैं बकरियां, बेटियां बनेंगी डॉक्टर...चचेरी बहनों ने पास की नीट परीक्षा

NEET UG 2023: ओबीसी कैटेगरी
नीट यूजी 2023 पास ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमीशन के लिए 580 से अधिक नंबर लाना होता है। इतने मार्क्स पर MBBS और अन्य कोर्सेस में एडमिशन मिल जाता है।

एससी कैटेगरी में सरकारी कॉलेज के लिए मार्क्स 
एससी कैटेगरी के लिए नीट यूजी पास कैंडिडेट को 450 से अधिक नंबर लाना होता है। इतने मार्क्स पर MBBS और अन्य कोर्सेस में एडमिशन मिल जाता है।

एसटी कैटेगरी में सरकारी कॉलेज के लिए मार्क्स
ST कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमीशन के लिए नीट यूजी एग्जाम में 400+ मार्क्स पर्याप्त होता है। हालांकि मेरिट ऊपर-नीचे भी हो सकती है, लेकिन आमतौर पर एडमीशन इतने मार्क्स पर हो जाता है।

NEET UG Admission 2023: अपने स्टेट में सरकारी कॉलेज में एडमीशन भी बेहतर
कैंडिडेट्स को सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमीशन पाने के लिए अपने राज्य में स्टेट कोटा में एडमीशन मिल जाता है। 15 फीसदी सरकारी के बाद 85 फीसदी स्टेट के सरकारी कॉलेजों में एडमीशन ले सकते हैं।

Share this article
click me!