NEET UG 2025 के लिए बिहार से भी बड़ी संख्या में कैंडिडेट आवेदन कर ते हैं। बता दें कि बिहार में कुल 21 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 13 सरकारी और 8 प्राइवेट हैं। यहां देखें सरकारी और प्राइवेट कॉलेज मेडिटकल और उपलब्ध सीटें।
NEET UG 2025: बिहार के लाखों छात्र हर साल NEET की परीक्षा में शामिल होते हैं, और 2025 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। इस बार NEET UG 2025 परीक्षा के लिए 23 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इन लाखों स्टूडेंट्स में बिहार के स्टूडेंट्स की संख्या भी काफी बड़ी है, जो MBBS में एडमिशन का सपना लेकर तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बिहार में कुल कितने सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं, कहां कितनी सीटें हैं और किन कॉलेजों को सबसे बेहतर माना जाता है।
फिलहाल बिहार में कुल 21 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से 13 कॉलेज सरकारी हैं और 8 कॉलेज प्राइवेट सेक्टर में आते हैं। इन कॉलेजों में MBBS की सरकारी सीटें 1,615 हैं, जबकि प्राइवेट सीटें 1,150 हैं।
अगर आप सरकारी कॉलेज का सपना देख रहे हैं, तो ये नाम सबसे ऊपर आते हैं:
राज्य सरकार बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए तेजी से नए कॉलेज बना रही है। अभी जिन 10 जिलों में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, उनके नाम हैं- सीतामढ़ी, झंझारपुर, सिवान, बक्सर, जमुई, बेगूसराय, वैशाली, मुगेर, सुपौल, आरा। इन कॉलेजों के शुरू होते ही भविष्य में सीटों की संख्या और अवसर दोनों बढ़ेंगे।
कॉलेज का नाम | सीटें |
PMCH, Patna | 200 |
AIIMS Patna | 125 |
NMCH Patna | 150 |
DMCH Darbhanga | 120 |
JLNMCH Bhagalpur | 120 |
SKMCH Muzaffarpur | 120 |
ANMMCH Gaya | 120 |
IGIMS Patna | 120 |
GMC Bettiah (West Champaran) | 120 |
VIMS Pawapuri (Nalanda) | 120 |
JNKTMCH Madhepura | 100 |
GMC Madhubani | 100 |
ESIC Medical College, Bihta (Patna) | 100 |
कॉलेज का नाम | MBBS सीट्स |
Katihar Medical College कटिहार | 150 |
Mata Gujri Memorial Medical College (MGMMC) किशनगंज | 150 |
Lord Buddha Koshi Medical College सहरसा | 150 |
Netaji Subhas Medical College and Hospital अमहारा, पटना | 100 |
Radha Devi Jageshwari Memorial Medical College मुजफ्फरपुर | 150 |
Shree Narayan Medical Institute and Hospital सहरसा | 150 |
Madhubani Medical College मधुबनी | 150 |
Narayan Medical College and Hospital सासाराम | 150 |
अब जब NEET 2025 की रेस शुरू हो चुकी है, तो बिहार के मेडिकल कॉलेजों की ये पूरी जानकारी आपके काम आएगी। अगर आप MBBS में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इन कॉलेजों की सीटों और सुविधाओं पर आपको नजर जरूर रखनी चाहिए।