CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड जारी, कैंडिडेट यहां से करें डाउनलोड

CUET PG 2023: एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट इसे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Yatish Srivastava | Published : Jun 3, 2023 2:38 PM IST

एजुकेशन डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट सीयूईटी पीजी हॉल टिकट 2023 आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड 5 से 8 जून को होने वाली परीक्षा के लिए है। एनटीए 5 जून से 17 जुलाई तक सीयूईटी पीजी की परीक्षा आयोजित करा रहा है।

cuet pg admit card 2023: बाकी के कैंडिडेट्स के लिए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित होगी औऱ यह पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें. Cuet PG City Intimation Slip 2023 download: सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, कैंडिडेट्स यहां देखें direct link

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 करें डाउनलोड  

CUET PG 2023: एग्जाम के लिए NTA की गाइडलाइन 

 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो ये करें
 किसी कैंडिडेट को CUET (PG) 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आती है, तो वह NTA हेल्प डेस्क पर 011 40759000/011 69227700 पर कॉल कर सकता है या cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल कर इनफॉरमेशन ले सकता है।

Share this article
click me!