OSSC CGL 2024: 586 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया जान लें

Published : Apr 06, 2024, 05:32 PM IST
OSSC CGL 2024 registration

सार

586 पदों के लिए ओएसएससी सीजीएल 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है।

OSSC CGL 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने 5 अप्रैल, 2024 को ओएसएससी सीजीएल 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मई

ओएसएससी सीजीएल 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 मई, 2024 को समाप्त होगी और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 5 मई, 2024 तक जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन एप्लीकेशन एडिटिंग 17 मई, 2024 तक किया जा सकता है। प्रीलिम्स एग्जाम जुलाई-सितंबर 2024 में आयोजित की जाएगी।

वैकेंसी

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 586 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसमें-

  • बंदोबस्ती निरीक्षक: 21 पद
  • असिस्टेंट सीटी और जीएसटी अधिकारी: 61 पद
  • ऑडिटर: 9 पद
  • सहकारी समितियों के निरीक्षक: 15 पद
  • जूनियर असिस्टेंट: 480 पद

पात्रता मापदंड, आयु सीमा

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से एजुकेशनल क्वालिफिकेशन चेक कर सकते हैं। आयु सीमा 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार ओएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

OSSC CGL 2024 Direct link to apply

ये भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 के कारण SBI क्लर्क मेन्स 2024 रिजल्ट में देरी, जानिए 80,000 से अधिक कैंडिडेट्स कब खत्म होगा इंतजार

UPSC Civil Services Prelims Exam 2024: इंपोर्टेंट नोटिस जारी, मणिपुर कैंडिडेट्स को 8 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सेंटर बदलने का ऑप्शन

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Richest Politicians 2025: कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजनेता? देखें टॉप 5 की लिस्ट
देश की इस बड़ी यूनिवर्सिटी में हो गया ब्लंडर, फेल हो गए 400 M.Com छात्र!