
PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2023: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पीएसपीसीएल 26 दिसंबर, 2023 को असिस्टेंट लाइनमैन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पीएसपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 2500 पदों को भरेगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2024 तक है।
पात्रता मापदंड, आयु सीमा
जिन उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनके पास लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास उच्च शिक्षा यानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा है, उन पर तभी विचार किया जाएगा जब उनके पास न्यूनतम योग्यता यानी लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट हो। आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में दो भागों में कंप्यूटर आधारित परीक्षण शामिल है- भाग I और भाग II। सभी बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक होगा। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 3 घंटे (180 मिनट) की होगी।
आवेदन शुल्क
शेड्यूल कास्ट और विकलांग श्रेणी के लोगों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹944 + बैंक शुल्क है और एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ₹590 + बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें
IIT ग्रेजुएट,फ्रांस में हाई सैलरी जॉब छोड़ शुरू की 3000 करोड़ की कंपनी
जानिए कितनी एजुकेटेड है MP सरकार,मोहन की टीम 28 में 1 मंत्री 8वीं पास
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi