क्या करते हैं रेहान वाड्रा? मामा राहुल गांधी की तरह राजनीति में नहीं, यहां बना रहे अपना करियर

Published : Sep 18, 2025, 12:57 PM IST
rahul gandhi nephew raihan vadra

सार

Raihan Vadra: राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के अलावा गांधी फैमिली में एक और शख्स है जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। वैसे तो ये लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। हम बात कर रहे हैं रेहान वाड्रा की। जानिए 

Raihan Vadra Education: राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनता का दिल जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वे पूरे एक्टिव मोड में हैं और हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि इस बार का रिजल्ट उनके पक्ष में हो। राहुल गांधी की फैमिली में उनकी बहन प्रियंका गांधी भी राजनीति में एक्टिव हैं, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उनके बेटे रेहान वाड्रा की। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा अक्सर सोशल मीडिया और चर्चाओं में सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि वे पब्लिक लाइफ में ज्यादा नजर नहीं आते, लेकिन उनके बारे में लोगों की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है। इस बार CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 के समय उनके नाम के साथ कई अफवाहें फैलीं, लेकिन सच यह है कि रेहान पढ़ाई और आर्ट के मामले में काफी टैलेंटेड हैं। जानिए रेहान वाड्रा के एजुकेशन और करियर के बारे में रोचक बातें।

रेहान वाड्रा ने कौन से स्कूल-कॉलेज से की पढ़ाई

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था। वे वर्तमान में 24 साल के हैं। शिक्षा के मामले में उनका सफर भी खास रहा है। रेहान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की फिर दून स्कूल, देहरादून से स्कूलिंग पूरी की, जो उनके नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी की भी alma mater रही है। उसके बाद उन्होंने अपनी हायर एजुकेशन लंदन के SOAS यूनिवर्सिटी (School of Oriental and African Studies) से पूरी की।

रेहान वाड्रा का करियर

रेहान एक इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं। उनकी कला में वन्यजीव, कमर्शियल फोटोग्राफी और समाजिक मुद्दों को दिखाने वाले प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण आर्ट एग्जिबिशन आयोजित किए हैं, जैसे-

  • डार्क परसेप्शन (2021)
  • अनुमान (2022)
  • इसके अलावा, कोलकाता में आयोजित ‘द इंडिया स्टोरी’ जैसे इवेंट्स में भी रेहान ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

रेहान वाड्रा की राजनीति में रुचि

हालांकि रेहान वाड्रा सार्वजनिक रूप से ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी वे अपने पिता या मामा राहुल गांधी के साथ दिखाई देते हैं। पिछले साल दिवाली पर सोनिया गांधी के आवास को सजाने वाले श्रमिकों के साथ काम करते हुए वे एक वीडियो में नजर आए थे। इसे लेकर लोगों में राजनीति में उनकी संभावित भूमिका को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं।

ये भी पढ़ें- CBSE रिजल्ट के बाद चर्चा में क्यों रेहान वाड्रा, जानिए कितने पढ़े-लिखे

रेहान वाड्रा राजनीति से दूर यहां बना रहे अपना करियर

रेहान का झुकाव सामाजिक मुद्दों और संवेदनशील विषयों की ओर है। वे फोटोग्राफी और आर्ट के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं। उनका काम न सिर्फ तकनीकी रूप से शानदार है, बल्कि उसमें सामाजिक संदेश और गहराई भी देखने को मिलती है। रेहान की बहन मिराया वाड्रा एक बास्केटबॉल प्लेयर और स्वीमिंग इंस्ट्रक्टर हैं। अपनी मां प्रियंका गांधी और मामा राहुल गांधी की तरह राजनीति को न चुन कर, रेहान ने अपनी अलग राह चुनी है और आर्ट व विज़ुअल मीडिया में खुद की पहचान बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा क्या करते हैं? कहां से की है पढ़ाई

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद