RBSE 12th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, ये है रिजल्ट चेक करने का Direct Link

Published : May 22, 2025, 05:22 PM IST
Rajasthan Board 12th Result 2025 Out

सार

Rajasthan Board 12th Result 2025 Out: RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर दिए गए हैं। राजस्थान बोर्ड ने rajeduboard.rajasthan.gov.in पर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। यहां देखें डायरेक्ट लिंक, पास प्रतिशत समेत डिटेल।

Rajasthan Board 12th Result 2025 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 22 मई 2025 को राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Result 2025) जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स स्ट्रीम से परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नतीजों की घोषणा जयपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, बोर्ड प्रशासक और चेयरमैन महेश चंद शर्मा मौजूद रहे। RBSE 12th Result 2025 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

RBSE 12th Result 2025 सीधे रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

RBSE 12th Result 2025 Direct Link

कितने छात्रों ने दी थी राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025

इस वर्ष, कुल 8,93,616 विद्यार्थियों ने राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें साइंस स्ट्रीम से 2,73,984 छात्र-छात्राएं शामिल थे, वहीं कॉमर्स से 28,250 और आर्ट्स से 5,87,475 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा 3,907 छात्रों ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए भी आवेदन किया था।

कब हुई थी RBSE 12वीं परीक्षा 2025

RBSE 12वीं परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। रेगुलर छात्रों के लिए परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक था, जबकि CWSN (विशेष आवश्यकता वाले छात्र) के लिए यह परीक्षा 12:45 बजे तक चली थी।

RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

RBSE 12th Result 2025 देखने के लिए सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

  • इसके बाद अपनी स्ट्रीम— आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स का रिजल्ट लिंक खोलें।
  • फिर मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

RBSE 12th Result 2025: कैसा था पिछले साल आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

पिछले साल के ट्रेंड की बात करें तो आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.88% रहा था, साइंस स्ट्रीम का 97.73% और कॉमर्स का 98.95%।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर