
RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 आज, 20 मई को घोषित कर दी गई है। संभागीय आयुक्त और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने आज दोपहर 12.15 बजे सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर या आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के सभी स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिये हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 12वीं मार्क्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि आरबीएसई ने राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की थी। इस साल, 8,66,270 छात्र आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। आरबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में साइंस स्ट्रीम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.73 प्रतिशत है। आर्ट्स में 96.88% और कॉमर्स में 98.95% है।
RBSE 12 Science Result 2024: ये रहे डायरेक्ट लिंक
Rajasthan Board 12th Arts Result 2024 Link
Rajasthan Board 12th Science Result 2024 Link
Rajasthan Board 12th Commerce Result 2024 Link
RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
पिछले साल 2023 का रिजल्ट, पास प्रतिशत
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.60 प्रतिशत था। पिछले साल साइंस स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.65 प्रतिशत था।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi