
RPSC RO grade 2, EO grade 4 results 2022 Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्व अधिकारी (आरओ) ग्रेड 2 और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) ग्रेड 4 प्रतियोगी परीक्षा, 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी ईओ, आरओ रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
परीक्षा पिछले साल 14 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। आयोग ने अब कट-ऑफ मार्क्स के साथ एलिजिबिलिटी चेक के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट प्रकाशित की है। आयोग ने स्पष्ट किया कि जारी लिस्ट फाइनल नहीं है, क्योंकि फाइनल रिजल्ट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अपने डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म लाने होंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का डिटेल शेड्यूल बाद में आयोग की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
Check category-wise cut-off marks
दो कैंडिडेट्स के रिजल्ट पर रोक
आयोग ने यह भी बताया कि रोल नंबर 1130209 और 1466411 वाले दो उम्मीदवारों के परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोक दिए गए हैं।
RPSC RO grade 2, EO grade 4 results 2022 direct link
ये भी पढ़़ें
IB ACIO Recruitment 2023: 995 पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवदेन
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi