
RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CBT 2) की आंसर की 2025 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। यह परीक्षा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (ग्रेजुएट लेवल) के तहत आयोजित की गई थी। इस आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने दिए गए जवाबों की जांच कर सकते हैं और अगर किसी प्रश्न के जवाब को लेकर उन्हें आपत्ति है, तो वे तय समय सीमा के भीतर उसे चुनौती भी दे सकते हैं। रेलवे ने उम्मीदवारों को यह मौका दिया है कि अगर उन्हें किसी सवाल के सही उत्तर पर संदेह है, तो वे सबूत के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
रेलवे ने NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CBT 2) की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो 17 अक्टूबर 2025 से खोल दी है। उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2025 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपए प्लस बैंक सर्विस चार्ज देना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो वह राशि बैंक चार्ज काटकर आपके उसी अकाउंट में वापस कर दी जाएगी, जिससे आपने भुगतान किया था।
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं –
RRB NTPC Answer Key 2025 Direct Link to Download
RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2025 Official Notice Here
RRB NTPC परीक्षा पैटर्न और वैकेंसी डिटेल
NTPC ग्रेजुएट लेवल की दूसरी चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे और इसकी अवधि 90 मिनट रखी गई थी। हर प्रश्न 1 अंक का था, जबकि गलत जवाब देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। पेपर तीन सेक्शन में बंटा था- जनरल अवेयरनेस (सामान्य जागरूकता), मैथमेटिक्स (गणित), जनरल इंटेलिजेंस और रीज़निंग (सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति)
ये भी पढ़ें- NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां है लिंक और शेड्यूल
इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे कुल 8113 ग्रेजुएट लेवल पदों को भरेगा। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाकर आंसर की और आपत्ति प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें। ऑफिशियल वेबसाइट: www.indianrailways.gov.in है।
ये भी पढ़ें- टेरिटोरियल आर्मी में 792 पदों पर भर्ती: देखें स्टेटवाइज रैली की डेट्स और सेलेक्शन प्रोसेस