
RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 एग्जाम 2025 का रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर पाकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में 8113 ग्रेजुएट लेवल पदों पर बहाली की जाएगी। जिसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, टिकट सुपरवाइजर और क्लर्क जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आगे जानिए आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें। पूरी डिटेल।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं-
RRB NTPC का कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 5 जून से 24 जून 2025 के बीच आयोजित हुआ था। पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे और हर सही उत्तर पर 1 अंक दिया गया। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है। यानी हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा के बाद RRBs ने 1 जुलाई 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 6 जुलाई 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिला। आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क लिया गया था।
ये भी पढ़ें- NEET PG Result 2025: नीट पीजी रिजल्ट कैसे चेक करें, यहां मिलेगा स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक
इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 8113 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
ये भी पढ़ें- UP SI Bharti 2025 आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi