SBI PO मेन्स परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

Published : Nov 23, 2023, 03:50 PM IST
SBI PO mains admit card 2023 released

सार

SBI PO Mains Admit Card 2023 Released: एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।

SBI PO Mains Admit Card 2023 Released: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे, वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 5 दिसंबर को

एसबीआई पीओ मेन्स 2023 परीक्षा 5 दिसंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें 200 अंकों की ऑब्जेक्टिव एग्जाम और 50 अंकों की डिस्क्रिप्टिव परीक्षा शामिल होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए माइनस मार्किंग होगी।

एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?

वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसबीआई पीओ मेन्स 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

SBI PO Mains Admit Card 2023 Direct Link To Download

SBI PO Recruitment 2023: वैकेंसी

यह भर्ती अभियान के माध्यम से ऑर्गनाइजेशन में 2000 पीओ पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 सितंबर को शुरू हुई और 27 सितंबर, 2023 को समाप्त हो गई थी। प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट 21 नवंबर, 2023 को घोषित किया गया था। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

नॉन-बायोलॉजी स्टूडेंट्स भी बन सकते हैं डॉक्टर, NMC ने बताया ये रास्ता

देश के टॉप 10 सबसे युवा अरबपति, जानिए क्या करते हैं?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UPSC Personality Test 2025: क्या होता है ई-समन लेटर, इंटरव्यू में क्यों होता है जरूरी?
कितने पढ़े-लिखे हैं बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना? टीवी स्टार बनने से पहले करते थे ये नौकरी