TN 12th Result 2024: तमिलनाडु 12वीं में 94.56% छात्र पास, लड़कियां, लड़कों से आगे

Published : May 06, 2024, 12:16 PM ISTUpdated : May 06, 2024, 12:39 PM IST
TN 12th Result 2024  link

सार

tnresults.nic.in, TN 12th Result 2024: तमिलनाडु कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। कुल पास प्रतिशत 94.56% है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 96.44% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.37% है। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

tnresults.nic.in, TN 12th Result 2024: तमिलनाडु कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) तमिलनाडु ने आज, 6 मई को एचएसई (+2) या कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित किये। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 94.56% है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 96.44% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.37% है। टीएन 12वीं परीक्षा में कुल 7,60,606 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 4,08,440 लड़कियां और 3,52,165 लड़के थे। छात्र अब अपना टीएन 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस साल, TN 12वीं या HSE फाइनल बोर्ड एग्जाम 1 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित हुए थे। टीएन 12वीं रिजल्ट 2024 डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

TN 12th HSE Result 2024: ओवर ऑल रिजल्ट

पास: 7,19,196

पास प्रतिशत: 94.56%

पास लड़कियों की संख्या, प्रतिशत: 3,93,890 (96.44%)

पास लड़कों की संख्या, प्रतिशत: 3,25,305(92.37%)

TN 12th Result 2024 ओवर ऑल पास प्रतिशत

तमिलनाडु 12वीं का कुल पास प्रतिशत: 94.56%

लड़कों का कुल पास प्रतिशत: 92.37%

लड़कियों का कुल पास प्रतिशत: 96.44%

लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 4.07% बेहतर

TN 12th Result 2024 स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

साइंस स्ट्रीम: 96.35%

कॉमर्स स्ट्रीम: 92.46%

आर्ट: 85.67%

वोकेशनल: 85.85%

TN 12th HSE Result 2024: 26,352 छात्रों को विभिन्न विषयों में 100 मार्क्स

इस साल कुल 26,352 छात्रों ने टीएन 12वीं रिजल्ट 2024 के लिए किसी न किसी विषय में 100 मार्क्स हासिल किए हैं।

TN 12th Result 2024 Direct Link

TN 12th Result 2024: कैसे चेक करें तमिलनाडु 12वीं रिजल्ट

  • छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले टीएन वेबसाइट की ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध टीएन प्लस टू 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गये अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपना रिजल्ट चेक करें पेज प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

मैनेजमेंट वाइज परफॉर्मेंस

सहायता प्राप्त: 95.49%

गवर्मेंट: 91.02%

प्राइवेट: 98.70%

TN 12th Result 2024 पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत

इस साल रिजल्ट पिछले सालों से बेहतर है। 2021 कोरोना टाइम को छोड़ कर पिछले पांच सालों से रिजल्ट की तुलना करें तो इस साल पास प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

2024: 94.56%

2023: 94.03%

2022: 93.76%

2021: 100%

2020: 92.34%

TN 12th HSE Result 2024:2478 स्कूलों का शत-प्रतिशत रिजल्ट

टीएन 12वीं एचएसई रिजल्ट 2024 में कुल 2478 स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है, जिसका मतलब है कि इन स्कूलों के सभी छात्रों ने बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है। शत-प्रतिशत रिजल्ट वाले इन स्कूलों में से 397 सरकारी स्कूल हैं।

TN 12th Result 2024 डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजल्ट: जिलों में तिरुपुर का परफॉर्मेस सबसे अच्छा

तिरुपुर: 97.45%

शिवगंगा, इरोड: 97.42%

अरियालुर: 97.25%

ये भी पढ़ें

cisce.org, ISC Result 2024: सीआईएससीई 12वीं में 98.19% छात्र पास, लड़कियों का परफॉर्मेंस लड़कों से बेहतर

cisce.org ICSE Result 2024 link: सीआईएससीई 10वीं में 99.47% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?