Top 30 GK Questions in Hindi 2025: जनरल नॉलेज के इन टॉप 30 सवालों से पक्का बढ़ेगा आपका स्कोर, UPSC अभ्यर्थियों के लिए खास

Published : Jun 30, 2025, 09:46 AM IST
UPSC GK Questions Answers in Hindi

सार

UPSC GK Questions 2025: UPSC की तैयारी करने वालों के लिए 30 महत्वपूर्ण GK प्रश्न और उनके उत्तर। ये सवाल इतिहास, भूगोल, संविधान, और करेंट अफेयर्स जैसे विषयों को कवर करते हैं, जो परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी हैं। जरूर पढ़ें और अपनी तैयारी मजबूत करें।

UPSC GK 2025 Questions and Answers in Hindi: यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों कैंडिडेट बैठते हैं लेकिन सफलता कुछ लोगों को ही मिलती है। इतनी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए तैयारी बहुत ही स्मार्ट तरीके से किए जाने की जरूरत पड़ती है। UPSC हर साल ऐसे सवाल पूछता है जो न सिर्फ आपकी जानकारी को परखते हैं बल्कि आपकी समझ, विश्लेषण और कनेक्ट करने की क्षमता की भी परीक्षा लेते हैं। अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज यानी GK ऐसा विषय है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। चाहे बात प्रिलिम्स की हो या मेन्स, General Studies (GS) पेपर के लिए GK पर मजबूत पकड़ होनी बेहद जरूरी है। UPSC के GS पेपर में इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, अंतरराष्ट्रीय संबंध और पर्यावरण जैसे विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। अगर आपने इन सभी विषयों के बेसिक और करेंट फैक्ट्स अच्छे से कवर किए हैं, तो आपकी सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम यहां लेकर आए हैं UPSC परीक्षा के लिए टॉप 30 General Knowledge सवाल और उनके सटीक जवाब, जो आपकी तैयारी को मजबूती देंगे। ये सभी प्रश्न पहले के वर्षों के पेपर्स, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले विषयों पर आधारित हैं।

1 सवाल: भारतीय संविधान को कब अंगीकार किया गया था?

जवाब: 26 नवंबर 1949

2 सवाल: राज्यसभा में सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

जवाब: 6 वर्ष

3 सवाल: ‘फ्लेमिंगो फेस्टिवल’ भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

जवाब: आंध्र प्रदेश

4 सवाल: भारत में पहला परमाणु परीक्षण कब और कहां हुआ था?

जवाब: 18 मई 1974, पोखरण (राजस्थान)

5 सवाल: संविधान का अनुच्छेद 370 किस राज्य से संबंधित है?

जवाब: जम्मू और कश्मीर

6 सवाल: वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन हैं?

जवाब: ज्ञानेश कुमार

7 सवाल: नीति आयोग की स्थापना कब हुई थी?

जवाब: 1 जनवरी 2015

8 सवाल: ‘हरित क्रांति’ के जनक कौन हैं?

जवाब: एम.एस. स्वामीनाथन

9 सवाल: विश्व धरोहर स्थल ‘काजीरंगा नेशनल पार्क’ किस राज्य में स्थित है?

जवाब: असम

10 सवाल: संविधान के किस अनुच्छेद में “भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य होगा” लिखा गया है?

जवाब: अनुच्छेद 25-28

11 सवाल: आईसीसीआर का फुल फॉर्म क्या है?

जवाब: Indian Council for Cultural Relations

12 सवाल: महात्मा गांधी ने सबसे पहले सत्याग्रह आंदोलन कहां शुरू किया था?

जवाब: दक्षिण अफ्रीका

13 सवाल: पंचायती राज व्यवस्था को किस संविधान संशोधन के तहत लागू किया गया था?

जवाब: 73वां संशोधन

14 सवाल: भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?

जवाब: बाघ

15 सवाल: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थीं?

जवाब: प्रतिभा पाटिल

16 सवाल: ‘इंटरपोल’ का मुख्यालय कहां स्थित है?

जवाब: लियॉन, फ्रांस

17 सवाल: 'भारत छोड़ो आंदोलन' कब शुरू हुआ था?

जवाब: 8 अगस्त 1942

18 सवाल: भारतीय संसद के दो सदनों के नाम क्या हैं?

जवाब: लोकसभा और राज्यसभा

19 सवाल: भारत में योजना आयोग का स्थान किसने लिया?

जवाब: नीति आयोग

20 सवाल: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहां है?

जवाब: हेग, नीदरलैंड्स

21 सवाल: किसे भारतीय संविधान का वास्तुकार कहा जाता है?

जवाब: डॉ. भीमराव अंबेडकर

22 सवाल: चंद्रयान-3 मिशन किसने लॉन्च किया?

जवाब: ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन)

23 सवाल: WTO का मुख्यालय कहां स्थित है?

जवाब: जिनेवा, स्विट्जरलैंड

24 सवाल: क्षेत्रफल के अनुसार भारत में सबसे बड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?

जवाब: लद्दाख

25 सवाल: भारत का राष्ट्रीय गान किसने लिखा था?

जवाब: रवींद्रनाथ ठाकुर

26 सवाल: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान कब शुरू हुआ था?

जवाब: 22 जनवरी 2015

27 सवाल: ‘सुप्रीम कोर्ट’ की स्थापना भारत में कब हुई थी?

जवाब: 28 जनवरी 1950

28 सवाल: किस अधिनियम के तहत भारत सरकार ने 1858 में कार्यभार संभाला?

जवाब: गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1858

29 सवाल: वर्तमान में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कौन हैं?

जवाब: के. संजय मूर्ति (2025)

30 सवाल: भारत का पहला उपग्रह कौन-सा था?

जवाब: आर्यभट्ट (1975)

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?