UPSC Top 5 Tricky Questions: वो क्या है जो हर इंसान के पास है, लेकिन दिखाई नहीं देता?

Published : Dec 30, 2025, 08:20 AM IST

UPSC Interview Tricky Questions: यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवाल उम्मीदवार की तार्किक क्षमता और कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी चेक करते हैं। पढ़ें ऐसे ही 5 ट्रिकी सवाल, जो आसान दिखते हैं, लेकिन जवाब देने में कैंडिडेट कंफ्यूज होने लगते हैं। 

PREV
15
वो क्या है जो हमेशा आपके आगे चलता है, लेकिन कभी पीछे नहीं आता?

जवाब: समय। इसकी प्रकृति एक-दिशात्मक (Unidirectional) होती है। यह अतीत से वर्तमान और भविष्य की ओर बढ़ता है, लेकिन कभी उल्टा नहीं चलता। यह सवाल दार्शनिक सोच और समय की अवधारणा को समझने की क्षमता जांचता है।

25
वो क्या है जो टूटता है, लेकिन गिरता नहीं?

जवाब: भरोसा। यह कोई भौतिक वस्तु नहीं है, बल्कि एक सामाजिक और नैतिक भावना है। इसका टूटना संबंधों में विश्वास की कमी को दर्शाता है, न कि किसी वस्तु के गिरने को। यह सवाल एब्स्ट्रैक्ट थिंकिंग पर आधारित है।

35
वो क्या है जो बिना दिमाग के सोचता है?

जवाब: कंप्यूटर। यह स्वयं सोचने में सक्षम नहीं होता, बल्कि दिए गए निर्देशों और एल्गोरिदम के अनुसार निर्णय लेता है। यह सवाल मानव बुद्धि और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अंतर को स्पष्ट करता है।

45
वो क्या है जो बोलता भी है और सुनता भी है, लेकिन जिंदा नहीं है?

जवाब: फोन। यह तकनीक के माध्यम से मानव संवाद को संभव बनाता है। यह बोलने-सुनने की प्रक्रिया करता है, लेकिन इसमें जैविक  जीवन नहीं होता। यह सवाल मानव–तकनीक संबंध को समझने पर आधारित है।

55
वो क्या है जो हर इंसान के पास है, लेकिन कोई उसे देख नहीं सकता?

जवाब: भविष्य। यह सभी के जीवन से जुड़ा है, लेकिन यह अनिश्चित और अदृश्य होता है। इसे देखा नहीं जा सकता, केवल इसकी संभावनाओं की कल्पना की जा सकती है। यह सवाल अनिश्चितता और संभाव्य सोच को परखता है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories