UGC NET Answer Key 2025: प्रति सवाल आपत्ति दर्ज करने की फीस कितनी? जानिए प्रोसेस और लास्ट डेट

Published : Jul 07, 2025, 06:57 PM IST
UGC NET June 2025 Answer Key Objection Fee

सार

UGC NET June 2025 Answer Key Objection Fee: यूजीसी नेट जून 2025 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंडिडेट तय शुल्क के साथ 8 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया और फीस डिटेल्स।

UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2025 परीक्षा की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है। अगर आप इस आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं और आपको लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत है, तो अब आपके पास उसे चैलेंज (आपत्ति दर्ज) करने का मौका है। लेकिन यह सवाल भी उठता है कि प्रत्येक सवाल पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कितनी फीस लगेगी? और इसका तरीका क्या है? जानिए आंसर की से असहमति होने पर उम्मीदवार क्या करें, कितनी फीस देनी होगी और आखिरी तारीख क्या है।

UGC NET June 2025 Answer Key Objection Fee: प्रत्येक सवाल पर लगेगी इतनी फीस

अगर कोई उम्मीदवार किसी सवाल की आंसर की से असहमति जताना चाहता है, तो उसे उस सवाल पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹200 फीस देनी होगी। यह फीस प्रत्येक सवाल के लिए है और नॉन-रिफंडेबल यानी वापसी योग्य नहीं होगी। उदाहरण के तौर पर, अगर आप 2 सवालों पर आपत्ति दर्ज करते हैं, तो आपको ₹400 चुकाने होंगे।

UGC NET June 2025 आंसर की पर Objection राइज करने की आखिरी तारीख कब तक है?

यूजीसी नेट जून 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 तक ही खुली रहेगी। जो उम्मीदवार इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें इस तारीख से पहले ही आपत्ति दर्ज कर लेनी चाहिए।

UGC NET June 2025 आंसर की पर कैसे दर्ज करें आपत्ति?

  • UGC NET June 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे ‘Challenge Regarding Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद ‘View Answer Key’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको ‘Challenge’ बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • हर सवाल के लिए एक Question ID होगा।
  • अगर आप किसी उत्तर को चैलेंज करना चाहते हैं, तो उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने दावे को सही साबित करने के लिए एक PDF फाइल अपलोड करनी होगी, जिसमें आपका सपोर्टिंग डॉक्युमेंट हो।
  • इसके बाद ‘Final Submit’ पर क्लिक करें।
  • अब बारी आती है फीस भुगतान की ‘Pay Now’ पर क्लिक करके फीस जमा करें।
  • अंत में, रसीद या सबमिशन का प्रिंट आउट जरूर ले लें।

UGC NET June 2025 आंसर की पर Objection राइज करने जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि एक बार सबमिट करने के बाद कोई बदलाव नहीं होगा। बिना फीस के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। केवल मजबूत डॉक्यूमेंट और सर्टिफिकेट्स के साथ ही आपत्ति करें। Answer Key को चैलेंज करना न सिर्फ छात्रों को न्याय दिलाने का एक तरीका है, बल्कि यह प्रक्रिया पूरी परीक्षा की ट्रांसपेरेंसी को भी मजबूत बनाती है। इसलिए अगर आपको लगता है कि आपके नंबर गलत कट सकते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। UGC NET जून 2025 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 8 जुलाई तक आप अपना दावा पेश कर सकते हैं।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?