UGC NET June 2025: सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, Direct Link से करें डाउनलोड, जानिए कब आयेगा एडमिट कार्ड

Published : Jun 19, 2025, 07:29 PM ISTUpdated : Jun 19, 2025, 07:31 PM IST
UGC NET June 2025 Exam City Intimation Slip Out

सार

UGC NET June 2025 City Slip Out: UGC NET जून 2025 परीक्षा के सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 25 से 29 जून के बीच होगी। अधिक जानकारी के लिए ugcnet.nta.ac.in देखें। जानिए लेटेस्ट अपडेट क्या है?

UGC NET June 2025: अगर आप UGC NET जून 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सेशन के लिए परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट UGC NET June 2025 सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है। सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब सबकी नजर एडमिट कार्ड पर है। जानिए कब आयेगा UGC NET June Exam 2025 एडमिट कार्ड।

कब होगी UGC NET परीक्षा 2025

इस साल UGC NET परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी और देशभर के लाखों उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें से अब सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।

क्या होता है सिटी इंटीमेशन स्लिप का मतलब?

सिटी स्लिप एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जिससे अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। इससे वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बना सकते हैं। ध्यान रहे, सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होता, यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने वाला डॉक्यूमेंट होता है।

UGC NET एडमिट कार्ड कब आयेगा और एग्जाम सेंटर पर क्या-क्या साथ ले जाना होगा?

सिटी स्लिप जारी हो जाने के बाद अब NTA यूजीसी नेट जून 2025 का एडमिट कार्ड भी जारी कर देगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ये चीजें एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है-

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वही पासपोर्ट साइज फोटो जो फॉर्म में लगाई गई थी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस, जो भी मान्य हो)
  • अगर दिव्यांग श्रेणी में हैं तो PwD सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा

UGC NET June 2025: एग्जाम शिफ्ट और टाइमिंग

परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी-

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

UGC NET 2025: मार्किंग स्कीम क्या है?

  • हर सही उत्तर पर मिलेंगे 2 अंक
  • गलत उत्तर पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं।
  • खाली छोड़े गए सवाल पर कोई अंक नहीं।
  • अगर कोई सवाल हटाया या विवादित पाया गया तो, जिसने भी उसे अटेम्प्ट किया होगा उसे 2 अंक मिलेंगे।

कैसे डाउनलोड करें UGC NET June 2025 सिटी स्लिप

  • ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • “UGC NET June 2025 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
  • डिटेल्स सबमिट करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करें।

UGC NET June 2025 city slip direct link

UGC NET June 2025 city slip direct link

UGC NET June 2025: किसी भी समस्या के लिए यहां संपर्क करें

अगर किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है, तो वे NTA की हेल्पलाइन (011-40759000) पर कॉल कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केवल उसी सेंटर पर दी जा सकती है, जो एडमिट कार्ड में अलॉट किया गया हो। किसी और जगह पेपर देने की कोशिश करने पर परीक्षा अमान्य मानी जा सकती है।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?