यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका, Direct Link

Published : Feb 14, 2024, 12:41 PM IST
UP Police constable admit card link

सार

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक और स्टेप-बाइ-स्टेप डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है।

UP Police constable admit card released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। 17 और 18 फरवरी को कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दो शिफ्ट में एग्जाम

यूपीपीआरपीबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, सुबह 10 से 12 बजे और शाम 3 से 5 बजे तक। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 60244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती करेगा। सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप यूपीपीआरपीबी द्वारा पहले ही 10 फरवरी को उपलब्ध करा दी गई थी।

UP Police constable admit card direct link here

UPPRPB यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो सकते हैं:

  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिस टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में रिजर्व सिविल पुलिस के पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • इसे सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले कर सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें

एलिसिया फ्रैमिस कौन है, AI जनरेटेड होलोग्राम से शादी करने जा रही पहली महिला

हरियाणा पुलिस में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, 6000 कांस्टेबल पदों के लिए 20 फरवरी से आवेदन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?