
UPSC CSE 2024 Final Result Out: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें से शक्ति दूबे ने यूपीएससी CSE 2024 में टॉप किया है। UPSC CSE 2024 Final Result ऑफिशियल वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.gov.in पर उपलब्ध हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPSC Civil Services Final Result 2024 Direct link to check
UPSC CSE 2024 Final Result में 241 उम्मीदवारों का परिणाम अस्थायी (Provisional) है, जबकि एक उम्मीदवार का परिणाम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इस बार कुल 1129 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें से 180 पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 55 पद भारतीय विदेश सेवा (IFS), 147 पद भारतीय पुलिस सेवा (IPS), 605 पद केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'C' और 142 पद केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'B' के लिए थे।
1009 उम्मीदवारों का चयन नियुक्ति के लिए किया गया है। इनमें से 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी 87 एसटी श्रेणी से हैं।
शक्ति दूबे – Rank 1
हर्षिता गोयल – Rank 2
डोंगरे अर्चित पराग – Rank 3
शाह मर्गी चिराग – Rank 4
आकाश गर्ग – Rank 5
कोमल पूनिया – Rank 6
आयुषी बंसल – Rank 7
राज कृष्ण झा – Rank 8
आदित्य विक्रम अग्रवाल – Rank 9
मयंक त्रिपाठी – Rank 10
बता दें कि हर साल लाखों विद्यार्थी UPSC CSE परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, लेकिन केवल कुछ ही कड़ी मेहनत और समर्पण से चयनित होकर इस लिस्ट में जगह बना पाते हैं।