UPSC CSE Result 2023: चुने गये कुल 1016 कैंडिडेट में 664 पुरुष और 352 महिला कैंडिडेट, IAS के लिए 180 का सेलेक्शन

Published : Apr 16, 2024, 04:42 PM ISTUpdated : Apr 16, 2024, 04:53 PM IST
UPSC CSE Result 2023

सार

UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2024 में 1016 कैंडिडेट का सेलेक्शन हुआ है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा में रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है।

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने 16 अप्रैल, 2024 को यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा में रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2023 में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' में नियुक्ति के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। 355 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को प्रोविजनल रखा गया है।

सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2023: 1016 कैंडिडेट सेलेक्ट

संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2023 में कुल 1016 कैंडिडेट सेलेक्ट हुए हैं जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी में शामिल होंगे। सेलेक्ट किये गये 1016 कैंडिडेटे में जेनरल कैटेगरी से 347, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से 115, ओबीसी से 303, एसी कैटेगरी से 165, एसटी से 86 कैंडिटेट हैं।

IAS के लिए 180 कैंडिडेट का सेलक्शन

रिजल्ट के माध्यम से कुल 180 कैंडिडेट का सेलेक्शन आईएएस ऑफिसर के लिए हुआ है जिसमें 73 जेनरल कैटेगरी से, 17 ईडब्ल्यूएस, 49 ओबीसी, 27 एससी, 14 एसटी कैंडिडेट हैं।

IFS के लिए 37 कैंडिडेट का सेलेक्शन

IFS के लिए 37 कैंडिडेट का सेलेक्शन हुआ है। जिसमें 16 जेनरल, 4 ईडब्ल्यूएस, 10 ओबीसी, 05 एससी और 2 एसटी कैंडिडेट हैं।

IPS के लिए 200 कैंडिडेट का सेलेक्शन

IPS के लिए टोटल 200 कैंडिडेट चुने गये हैं जिसमें जेनरल कैटेगरी से 80, ईडब्ल्यूएस से 20, ओबीसी 55, एससी 32 और 13 एसटी कैंडिडेट हैं।

सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2023: सेलेक्ट कैंडिडेट में 664 पुरुष, 352 महिलाएं

यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट में आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 664 पुरुषों की सिफारिश की गई है। जबकि 352 महिलाओं की सिफारिश की गई है।

UPSC Result 2023 Direct link to check

ये भी पढ़ें

UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव, IIT कानपुर ग्रेजुएट की IAS सक्सेस स्टोरी

यूपीएससी सीएसई 2023 फाइनल रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम