यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, डायरेक्ट लिंक

Published : Feb 10, 2024, 09:59 AM IST
UPSC ese prelims admit card 2024 released

सार

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

UPSC ESE Prelims admit card 2024 released: संघ लोक सर्विस आयोग (यूपीएससी) ने आज इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 18 फरवरी को

इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024, 18 फरवरी, 2024 को निर्धारित है। पेपर I सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा और पेपर II दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

UPSC ESE Prelims admit card 2024 direct link to download

यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024: जानिए कैसे डाउनलोड करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "e - Admit Card: Combined Geo-Scientist (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024" पर क्लिक करें।
  • इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट ले कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें

कौन हैं रिवाबा जडेजा? विवादों में क्यों घिरी, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी

ऑडी लोगो में क्यों होती हैं चार रिंग? जानिए दिलचस्प कहानी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर