UPSC Interview Tricky Questions: बिना एयरपोर्ट वाला देश, जिसकी चलती है अपनी एयरलाइंस? जानिए जवाब, ऐसे ही और सवाल

Published : Apr 16, 2025, 10:00 AM IST
10 Best UPSC Coaching in India

सार

UPSC Interview Tricky Questions Answers: IAS इंटरव्यू में हर सवाल का जवाब किताबों से नहीं मिलता। कुछ जवाब दिमाग की तेजी और सोच की गहराई से निकलते हैं। कुछ सवाल इतने अनोखे होते हैं कि सुनते ही दिमाग घूम जाए। यहां हैं ऐसे ही सवाल और उनके जवाब।

UPSC Interview Tricky Questions: UPSC का इंटरव्यू राउंड कैंडिडेट के नॉलेज के साथ ही उनकी सोच, समझ, व्यवहार और हाजिरजवाबी का भी टेस्ट होता है। यहां सवाल सीधे नहीं होते, बल्कि ऐसे घुमाकर पूछे जाते हैं कि कैंडिडेट एक पल को सोच में पड़ जाए। कई बार सवाल इतने ट्रिकी होते हैं कि जवाब देने से पहले लॉजिक और कॉमन सेंस दोनों की जरूरत होती है। जानिए कुछ ऐसे रोचक, दिमागी और फैक्ट-बेस्ड सवाल, जो UPSC इंटरव्यू में पैनल द्वारा पूछे जा चुके हैं या पूछे जा सकते हैं। साथ ही, जानिए इन सवालों के ऐसे शानदार जवाब, जो न सिर्फ आपका नजरिया बदलेंगे, बल्कि आपको इंटरव्यू की तैयारी में एक कदम आगे भी पहुंचाएंगे।

सवाल: अगर भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरिक्ष युद्ध हो जाए, तो भारत के पास कौन-कौन से ऐसे सिस्टम हैं जो उसे बढ़त दिला सकते हैं?

जवाब: भारत के पास ASAT (Anti Satellite Weapon), ISRO का रक्षा-सहयोग और Defence Space Agency जैसे रिसोर्स हैं जो भारत को स्पेस वॉर में रणनीतिक बढ़त दिला सकते हैं।

सवाल: बताइए दुनिया का एक ऐसा देश, जहां कोई एयरपोर्ट नहीं है, फिर भी उसकी अपनी एयरलाइंस है?

जवाब: लीचेंस्टीन (Liechtenstein), ये देश इतना छोटा है कि इसमें कोई एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन इसकी एयरलाइंस है जो पास के देशों से ऑपरेट होती है।

सवाल: वो कौन-सा ऐसा देश है जहां एक भी नदी नहीं है?

जवाब: सऊदी अरब में एक भी प्राकृतिक नदी नहीं है, फिर भी यह देश अपनी वॉटर टेक्नोलॉजी से दुनिया में आगे है।

सवाल: एक ट्रेन 100 km/hr की स्पीड से जा रही है, और उस पर एक पक्षी 120 km/hr की स्पीड से उड़ रहा है, तो ट्रेन से पहले कौन पहुंचेगा?

जवाब: अगर डेस्टिनेशन सेम है और दूरी बराबर तय करनी है, तो पक्षी पहले पहुंचेगा।

सवाल: अगर चीन आज भारत को ट्रेड में पूरी तरह ब्लॉक कर दे, तो भारत की कौन-कौन सी इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी?

जवाब: भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा APIs और सोलर पैनल इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।

सवाल: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं?

जवाब: अरुणाचल प्रदेश, यहां 26 से ज्यादा प्रमुख भाषाएं और 100 से ज्यादा बोलियां प्रचलित हैं।

सवाल: अगर आपको किसी आतंकवादी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का आदेश देना हो, लेकिन वहां नागरिक भी मौजूद हैं, तो आप क्या करेंगे?

जवाब: मैं पहले इंटेलिजेंस इनपुट्स और सटीक टाइमिंग सुनिश्चित करूंगा, ताकि नागरिकों को नुकसान न हो और टारगेट को सर्जिकल प्रिसिशन से खत्म किया जा सके।

सवाल: बताइए भारत में ऐसा कौन-सा रेलवे स्टेशन है जहां न कोई प्लेटफॉर्म है और न ही टिकट लगता है?

जवाब: शिवपुर स्टेशन (महाराष्ट्र), यह एक ऐसा स्टेशन है जहां कोई टिकटिंग सिस्टम नहीं है और यात्रियों की संख्या बहुत कम है।

सवाल: क्या आप करप्शन खत्म कर सकते हैं?

जवाब: मैं करप्शन खत्म करने का दावा नहीं करूंगा, लेकिन मैं ऐसी नौकरशाही और सिस्टम में विश्वास करता हूं, जो जवाबदेह हो और पारदर्शी हो।

सवाल: आपको क्यों लगता है कि आप IAS के लायक हैं?

जवाब: क्योंकि मेरे अंदर सेवा की भावना, अनुशासन, धैर्य और लीडरशिप है, जो एक IAS अधिकारी के लिए जरूरी गुण हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर