UPSC NDA 2 Result 2025: कब आएगा एनडीए-एनए रिजल्ट? जानिए डेट और टाइम पर लेटेस्ट अपडेट

Published : Sep 29, 2025, 12:44 PM IST
upsc nda 2 result 2025

सार

UPSC NDA 2 Result 2025 अभी तक घोषित नहीं हुआ। जानिए रिजल्ट जारी होने की डेट, समय को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है। UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का तरीका समेत डिटेल।

UPSC NDA 2 Result 2025 Date: देश भर के युवा जो UPSC NDA 2 परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, उनके रिजल्ट का इंतजार अभी जारी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अब तक NDA and NA परीक्षा 2, 2025 का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC NDA 2 एग्जाम 2025 रिजल्ट डेट और टाइम

अभी तक UPSC ने NDA 2 Result 2025 जारी करने को लेकर किसी भी तारीख या समय की घोषणा नहीं की है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार इसे तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीएससी एनडीए और एनए रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे UPSC NDA 2 Result 2025 या UPSC NA 2 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए लॉगिन डिटेल्स जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड आदि भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और रिजल्ट पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

एनडीए रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्ट और लिंक

upsc.gov.in

upsconline.nic.in

UPSC NDA 2 परीक्षा 2025 डिटेल्स

UPSC NDA 2 परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी। परीक्षा कुल 900 अंकों की थी। जिसमें-

  • गणित (Mathematics): 300 अंक
  • जनरल एबिलिटी टेस्ट (General Ability Test): 600 अंक
  • समय: 5 घंटे
  • संघ लोक सेवा आयोग उन उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करेगा जिन्होंने लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा, जो उड़ाएंगी मिग-21 फाइटर प्लेन की ऐतिहासिक आखिरी उड़ान?

यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या होगा?

UPSC लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवार SSB इंटरव्यू और अन्य प्रोसेस के लिए बुलाए जाएंगे। NDA परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर रेगुलर अपडेट देखें और किसी अनऑफिशियल लिंक पर भरोसा न करें।

ये भी पढ़ें- NDA की तैयारी कौन-सी क्लास से शुरू करना है बेस्ट? पढ़िए एक्सपर्ट के बताए 6 टिप्स

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?