WBBSE Madhyamik 10th Result 2024: चंद्रचूड़ सेन 99% मार्क्स हासिल कर बने स्टेट टॉपर, जानिए कितने छात्रों को मिला फर्स्ट डिवीजन

Published : May 02, 2024, 10:55 AM ISTUpdated : May 02, 2024, 11:23 AM IST
WBBSE Madhyamik 10th result toppers list 2024

सार

West Bengal Board 10th result 2024 declared: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज, 2 मई, 2024 को पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। चंद्रचूड़ सेन 99 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर राज्य में टॉप किया है।

WBBSE Madhyamik 10th result 2024 Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है कुल 86.31% छात्र पास हुए हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड मध्यमा परीक्षा में कुल 910598 छात्र शामिल हुए थे। कूच बिहार के छात्र चंद्रचूड़ सेन ने 693 यानि 99 प्रतिशत अंकों के साथ पश्चिम बंगाल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। वहीं कुल 1,18,411 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिले हैं। वहीं कुल 57 छात्रों ने टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई है।

WBBSE Madhyamik 10th result 2024 टॉपर्स

रैंक 1- कूच बिहार के चंद्रचूड़ सेन, 693 मार्क्स (99%)

रैंक 2- पुरुलिया की छात्रा समयप्रिया गुरु, 692 मार्क्स (98.85%)

तीन छात्रों ने 691 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।

रैंक 3- नायरित रंजन पाल, 691 मार्क्स (98.71%)

रैंक 3: पुष्पिता बांसुरी,691 मार्क्स (98.71%)

रैंक 3: उदयन प्रसाद,691 मार्क्स (98.71%)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई रिजल्ट की घोषणा

WBBSE Madhyamik 10th result 2024 की घोषणा बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसमें WBBSE अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का पास प्रतिशत, टॉपर्स और जेंडर वाइज रिजल्ट समेत अन्य जरूरी डिटेल भी शेयर किये गये हैं।

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 एक नजर में

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024: 7.65 लाख छात्र पास

परीक्षा में शामिल कुल छात्र 9.10 लाख

परीक्षा में शामिल कुल लड़के: 4.03 लाख

परीक्षा में शामिल कुल लड़कियां: 5.08 लाख

कुल छात्र पास: 7.65 लाख

ओवर ऑल पास प्रतिशत: 86.31%

WBBSE Madhyamik 10th result 2024 डायरेक्ट लिंक

West Bengal Board 10th result 2024 Direct link here

पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले wbresults.nic.in वेबसाइट ओपन करें।
  • WBBSE कक्षा 10 (माध्यमिक) रिजल्ट पेज पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब अपना रिजल्ट चेक करें।

ये भी पढ़ें

WBBSE Madhyamik 10th result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं में 86.31% छात्र पास, कालिम्पोंग का रिजल्ट सबसे अच्छा

West Bengal Board 10th result 2024: रोल नंबर से चेक करें पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट, यहां है Direct Link

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है