जानिए क्या है जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स, जिसका मेंबर रह चुका है पूर्व पीएम शिंजो आबे का हमलावर

पुलिस पूछताछ में अब तक जो खुलासा हुआ है, उसके मुताबिक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर गोलियां चलाने वाले शूटर ने बताया है कि वह किसी बात को लेकर शिंजो आबे से नाराज था। इसी के चलते वह उनकी हत्या करना चाहता था। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 7:37 AM IST / Updated: Jul 08 2022, 02:35 PM IST

करियर डेस्क : जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार 8 जुलाई, 2022 को एक कैंपेन इवेंट में हमला हुआ। हमला सुबह 11.30 बजे उस वक्त हुआ जब शिंजो पश्चिमी क्षेत्र नारा में रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले भाषण दे रहे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पूर्व पीएम पर दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। एक गोली शिंजो आबे की बाईं छाती पर लगी है और दूसरी उनकी गर्दन पर। इससे वो बुरी तरह घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। 

JMSDF फोर्स का पूर्व सदस्य है हमलावर
शिंजो आबे पर हमला करने वाले शख्स की उम्र करीब 42 साल बताई जा रही है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। वह जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का सदस्य रह चुका है। इसके अलावा वह एक स्‍थानीय यूनिवर्सिटी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर भी रह चुका है। उसने आबे पर हैंडमेड बंदूक से हमला किया है। इस बंदूक को वह काले टेप से लपेटकर लाया था। शूटर को यह बंदूक कहां से मिली, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि जापान में शॅार्ट बैरल शॉटगन पाने के लिए लाइसेंस पाना बेहद कठिन है, इसलिए यह सवाल भी बड़ा है कि उसे बंदूक कहां से मिली?

Latest Videos

जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स क्या है
शिंजो आबे पर हमलावर JMSDF यानी जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है। यह फोर्स जापान की नौसेना का ही रूप है। यह जापान आत्मरक्षा बलों की समुद्री युद्ध शाखा (Maritime Warfare Branch) है। जब दूसरा विश्व युद्ध (Second World War) खत्म हो गया था, तब इंपीरियल जापानी नौसेना को हटाकर इस फोर्स (Japan Maritime Self-Defense Force) का गठन किया गया था। इस वक्त JMSDF के पास 154 जहाज, 346 विमान और 50 हजार 800 कर्मचारी हैं।

क्या काम करता है JMSDF
JMSDF मुख्यत: तीन लक्ष्य पर काम करता है। पहला जापान और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा करना। दूसरा समुद्री यातायात की सुरक्षा करना और जरूरी सुरक्षा का घेरा बनाए रखना यानी ऐसा वातावरण बनाए रखना जिससे सुरक्षा का घेरा मजबूत हो सके। शिंजो आबे का हमलावर इसी फोर्स में काम कर चुका है।

इसे भी पढ़ें
जापान के एक्स PM शिंजो आबे को गोली मारने वाला एक्स मिलिट्री मेन है, अभी एक कॉलेज में प्रोफेसर है

शिंजो आबे पर हुए हमले पर विश्व नेताओं ने जताया दुख, नरेंद्र मोदी ने कहा- दोस्त पर अटैक से व्यथित हूं

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma