भारत में पढ़ो, ऑस्ट्रेलिया की डिग्री पाओ! PM मोदी के इस फैसले से छात्रों की बल्ले-बल्ले

Published : Jul 09, 2026, 05:41 PM IST
Flinders University India Campus

सार

Australia University in India: फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी बेंगलुरु में कैंपस खोलेगी। भारतीय छात्रों को बिजनेस, IT और MBA जैसी विदेशी डिग्री पढ़ने का मौका मिलेगा।

Flinders University India Campus: विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ऑस्ट्रेलिया की फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी (Flinders University) अब भारत के बेंगलुरु में अपना कैंपस शुरू करेगी। इससे छात्रों को ऑस्ट्रेलिया जाए बिना ही वहां की यूनिवर्सिटी की डिग्री हासिल करने का मौका मिलेगा। इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया दौरे (Narendra Modi Australia Visit) के दौरान अहम मंजूरी मिली है। यूनिवर्सिटी 2027 की शुरुआत में कैंपस शुरू करेगी।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे में मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान UGC (University Grants Commission) ने फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी को भारत में कैंपस खोलने के लिए LoI (Letter of Intent) सौंपा। इसके साथ ही भारत में कैंपस खोलने की मंजूरी पाने वाली ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटीज की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

2027 से शुरू होगी पढ़ाई

यूनिवर्सिटी का लक्ष्य 2027 की शुरुआत में पहले बैच का एडमिशन शुरू करना है। शुरुआती दौर में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन दोनों स्तर के कोर्स उपलब्ध होंगे। इस कैंपस में बिजनेस (Business), कम्प्यूटर साइंस (Computer Science), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), मास्टर ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Master of Information Technology) और MBA (Future Business) कोर्स की शुरुआत होगी। इन कोर्स को इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, ताकि पढ़ाई के साथ करियर के बेहतर मौके भी मिल सकें।

भारत में पढ़ाई, लेकिन डिग्री ऑस्ट्रेलिया की

फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कॉलिन स्टर्लिंग ने खुशी जताते हुए कहा, बेंगलुरु कैंपस में पढ़ने वाले छात्रों को वही एकेडमिक क्वॉलिटी, पढ़ाई का लेवल और इंडस्ट्री फोकस मिलेगा, जिसके लिए यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया में जानी जाती है। स्टर्लिंग के मुताबिक, बेंगलुरु ऐसा शहर है जहां टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नए आइडिया तेजी से आगे बढ़ते हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर और इंडस्ट्री से जुड़ने का बेहतर मौका मिलेगा।

बेंगलुरु को ही क्यों चुना गया?

बेंगलुरु को भारत की टेक्नोलॉजी राजधानी माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां, स्टार्टअप, बायोटेक और रिसर्च संस्थान मौजूद हैं। ऐसे माहौल में पढ़ाई करने वाले छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ने, इंटर्नशिप और प्रोफेशनल नेटवर्क बनाने के ज्यादा अवसर मिल सकते हैं।

दोनों देशों के छात्रों को मिलेगा फायदा

यह कैंपस सिर्फ भारतीय छात्रों तक सीमित नहीं रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के छात्र भी एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए बेंगलुरु आ सकेंगे। इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के छात्रों के बीच पढ़ाई, रिसर्च और नई तकनीकों पर साथ काम करने के मौके बढ़ेंगे। यह पहल भारत की NEP 2020 (National Education Policy) के उस लक्ष्य को भी आगे बढ़ाती है, जिसमें दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एडमिशन कब से शुरू होंगे?

फिलहाल फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी को कैंपस स्थापित करने की मंजूरी मिली है, जो 2027 की शुरुआत में खुलेगा। आवेदन की तारीख, फीस और एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी इस साल बाद में जारी की जाएगी।

 

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कम पढ़ाई में ज्यादा कमाई, ये करियर बना सकते हैं आपको अमीर
10 लाख डॉलर नहीं, उससे 10 गुना बड़ा था ऑफर... Meta पर ऋषभ अग्रवाल का खुलासा वायरल, जानिए कौन हैं भारतीय AI रिसर्चर