GATE 2022 Admit Card: IIT खड़गपुर ने जारी किए गेट 2022 के एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा

Published : Jan 15, 2022, 01:24 PM IST
GATE 2022 Admit Card: IIT खड़गपुर ने जारी किए गेट 2022 के एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा

सार

GATE Admit Card 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

करियर डेस्क : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर (Kharagpur) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार गेट 2022 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitkgp.ac.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि गेट 2022 परीक्षा IIT खड़गपुर 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित करेगा। जिसके जरिए उम्मीदवार देश के टॉप कॉलेज और कंपनियों में जा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- सबसे पहले उम्मीदावर https://gate.iitkgp.ac.in/ पर जाएं।

- 'लॉगिन' पर क्लिक करें।

- लॉगिन करने के लिए अपनी नामांकन संख्या, पासवर्ड दर्ज करें और Arithmetic Expression हल करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें एडमिट कार्ड पेज पर उपलब्ध होगा।

- अब अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और एग्जाम के लिए एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

- उम्मीदवार GATE 2022 के संबंध में अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

बता दें कि जिस तरह 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आईआईटी (IIT), जेईई (JEE) की परीक्षा है। ठीक उसी तरह इंजीनियरिंग (Engineering) और ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए गेट की परीक्षा भी होती है। जो भी छात्र इंजीनियरिंग या साइंस से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। उनके लिए गेट की परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। गेट परीक्षा को पास करने के बाद आपको एमटेक के लिए IITs और IIM में दाखिला मिलता है। ये हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक हैं। इस परीक्षा को हर साल 10 लाख से ज्यादा छात्र देते है और उनमें से केवल 10 से 15% लोग ही सफल होते हैं।

ये एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहले सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक पेपर होगा। गेट 2022 के नतीजे 17 मार्च, 2022 को घोषित किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- RRB NTPC Result 2021: RRB ने जारी किया आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

NIOS 10th, 12th results 2021: 10वीं, 12वीं नवंबर-दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपने मार्क्स

PREV

Recommended Stories

IAS सुप्रिया साहू कौन हैं, जिन्हें मिला UN का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान? उनकी 6 शानदार पहलें
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स