इस दिन घोषित किया जाएगा GATE 2022 का रिजल्ट, ऐसे देख पाएंगे कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड

Published : Mar 15, 2022, 02:47 PM IST
इस दिन घोषित किया जाएगा  GATE 2022 का रिजल्ट, ऐसे देख पाएंगे कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड

सार

गेट परीक्षा (GATE Exam) का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT  Kharagpur) द्वारा किया गया था। GATE 2022 का आयोजन देशभर के विभिन् एग्जाम सेंटरों में 5, 6, 12 और 13 फरवरी  को आयोजित किया गया था। 

करियर डेस्क. गेट 2022 का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। गेट 2022  (GATE 2022) का रिजल्ट 17 मार्च को घोषित किया जाएगा। बता दें कि इस बार गेट परीक्षा (GATE Exam) का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT  Kharagpur) द्वारा किया गया था। GATE 2022 का आयोजन देशभर के विभिन् एग्जाम सेंटरों में 5, 6, 12 और 13 फरवरी  को आयोजित किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट gate.itkgp.ac.in पर चेक कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, यहां जानें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी

आंसर की पहले ही हो चुकी है जारी
GATE 2022 की प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। आंसर की पर ऑपत्ति उठाने के लिए कैंडिडेट्स को अनुमति दी गई थी। कैंडिडेट्स प्रति प्रश्‍न 500 रुपये की फीस के साथ अपनी आपत्तिया दर्ज कर सकते थे। सभी आपत्तियों पर विचार के बाद अब फाइनल आंसर की तैयार होगी और रिजल्‍ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है। 

कैसे देख पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहसे ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए Login के टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद एनरोलमेंट आईडी/ईमेल और पासवर्ड सबमिट करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
रिजल्ट देखने के बाद कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- BSEB 12th class: इस दिन आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे कैंडिडेट्स

क्यों होता है ये टेस्ट
बता दें कि इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए हर साल ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का आयोजन किया जाता है। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम को पास करते हैं वो  M.Tech एडमिशन या PSU भर्तियों में शामिल होने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। गेट स्कोर के आधार पर आईआईटी समेत अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में एमटेक व अन्य मास्टर डिग्री कोर्सेस में एडमिशन मिलता है। इसके साथ ही कई सरकारी नौकरियां गेट स्कोर के आधार पर दी जाती हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है