
करियर डेस्क : देशभर में आज दिवाली (Diwali 2022) की धूम है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को दीपोत्सव मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा-आराधना की जाती है। शाम की शुरुआत होने जा रही है। दीयों और लाइट्स से घर और बाजार रोशन हो रहे हैं। मिठाइयों, पटाखों के अलावा कई अन्य सामान का काफी महत्व है। हम और आप दिवाली से जुड़ी कई रोचक पौराणिक कथाएं जानते हैं। लेकिन क्या आप दिवाली से जुड़े इन सवालों का जवाब दे सकते हैं?
1. दीपावली संस्कृति शब्द है और दिवाली हिंदी। दीपावली से ही दिवाली शब्द लिया गया है। क्या आप दीपावली का अर्थ जानते हैं?
A. रोशनी की जीत
B. रोशनी की पंक्ति
C. रंगीन रोशनी
D. पटाखे
जवाब- रोशनी की पंक्ति
2. हिंदू कैलेंडर में वो कौन सा महीने है, जब भारत में दिवाली मनाई जाती है?
A. कार्तिक
B. भाद्रपद
C. आषाढ़
D. चैत्र
जवाब- कार्तिक
3. एक नहीं कितने दिन तक मनाई जाती है दिवाली?
A. दो दिन
B. तीन दिन
C. पांच दिन
D. चार दिन
जवाब- पांच दिन
4. दीपावली के दिन भगवान गणेश के साथ किस देवी की आराधना की जाती है?
A. देवी दुर्गा
B. देवी लक्ष्मी
C. देवी सरस्वती
D. देवी पार्वती
जवाब- देवी लक्ष्मी
5. माता सीता को किस देवी का अवतार माना जाता है?
A. देवी दुर्गा
B. देवी लक्ष्मी
C. देवी सरस्वती
D. देवी पार्वती
जवाब- देवी लक्ष्मी
6. दिवाली से पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली का दूसरा नाम क्या है?
A. नरक चौदस
B. भाई दूजी
C. हरि दिवाली
D. भाई फोन्टा
जवाब- नरक चौदस
7. पौराणिक कथा के अनुसार, दिवाली के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इनमें से किस राक्षस का वध किया था?
A. नरकासुर
B. भण्डासुर
C. यक्ष
D. शकटासुर
जवाब- नरकासुर
8. इन दो संतों के आध्यात्मिक ज्ञान की याद में भी दिवाली मनाई जाती है?
A. बुद्ध और जीसस
B. गुरु नानक और बुद्ध
C. वर्धमान महावीर और स्वामी दयानंद सरस्वती
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
जवाब- वर्धमान महावीर और स्वामी दयानंद सरस्वती
इसे भी पढ़ें
Diwali 2022 : दिवाली पर क्यों दी जाती है उल्लू की बलि, क्या कानून देता है इसकी इजाजत?
एक फुलझड़ी से 472 सिगरेट, एक चकरी से 431 सिगरेट जितना निकलता है 'धुआं', जानें कौन सा पटाखा, कितना खतरनाक
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi