Government Job: CRPF में 60 पोस्ट पर निकली भर्ती, 85 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन, यहां जानें सारी डिटेल्स

Published : Nov 12, 2021, 01:09 PM IST
Government Job: CRPF में 60 पोस्ट पर निकली भर्ती,  85 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन, यहां जानें सारी डिटेल्स

सार

सीआरपीएफ ने कुल  60 पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है।  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन मांगे हैं। 

करियर डेस्क. अगर आप मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स हैं और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। सीआरपीएफ और बीएनएस  संस्था के अलग-अलग अस्पतालों में अनुबंध के आधार पर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और GDMO के की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। जो कैंडिडेट्स इन पोस्टों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। 


कुल कितने पोस्ट के लिए भर्ती
सीआरपीएफ ने कुल  60 पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है।  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन मांगे हैं। मेडिकल जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना होगा। यहां कुल 60 स्वास्थ्य अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए 29 पद और जीडीएमओ के लिए 31 पद हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर उम्मीदवारों के पास संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही पीजी डिग्री मिलने के बाद डेढ़ साल का अनुभव या पीजी डिप्लोमा करने के बाद ढाई साल का अनुभव जरूरी है। एसएमओ के पद के लिए आवेदन करने वालों के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट के साथ-साथ कार्य अनुभव होना चाहिए। पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और उन्होंने अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली हो।


कितना होगा वेतन 
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर 85,000 हजार रुपए मिलेंगे जबकि जीडीएमओ पद के लिए आवेदकों को 75,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। नोटिस के मुताबिक, विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी और जीडीएमओ (पुरुष और महिला) का इंटरव्यू 22 और 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- 

CBSE Term-1 Exam: कैसे डाउनलोड करें Admit Card, स्टूडेंट्स को दिया जाएगा 5 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम

 MPPSC: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए Admit Card जारी हुए, ऐसे करें डाउनलोड

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!