
HBSE 12th Result Toppers: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं क्लास में एक बार फिर लड़कियों ने टॉप किया है। खास बात ये है कि साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकाय में टॉप करने वाली 5 बेटियां हैं। हरियाणा में केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट काजल ने टॉप किया है। काजल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव निंदाना की रहने वाली हैं, जो कि रोहतक जिले में आता है।
टॉप-3 में हरियाणा की पांच बेटियां :
काजल ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 498 अंक पाकर टॉप किया है। काजल के बाद दूसरे नंबर पर दो लड़कियां एसडी गर्ल्स कॉलेज की मुस्कान और बाना श्रवणनाथ सीनियर स्कूल की साक्षी हैं। दोनों ने 496 अंक अर्जित किए हैं। तीसरे नंबर पर भी दो लड़कियां हैं। इनमें टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति और बाल विद्या निकेतन स्कूल की पूनम 495 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
87.08% रहा 12वीं का रिजल्ट :
12वीं क्लास का इस साल का रिजल्ट 87.08% रहा। इस परीक्षा में कुल 2,45,685 स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिनमें से 2,13,949 पास हुए। 12वीं की परीक्षा में 1,17,228 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से 1,06,102 पास हुईं। लड़कियां का पास प्रतिशत 90.51 रहा। वहीं 1,28,457 लड़कों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1,07,847 पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 83.96 रहा। इस तरह 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली।
कैसे देखें रिजल्ट?
- हरियाणा बोर्ड के 12वीं क्लास का रिजल्ट देखेने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in या bsehexam.org पर जाएं। यहां अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करके स्टूडेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
- इसके अलावा एसएमएस से भी रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स में HB12 टाइप करें। उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर टाइप करें।
- अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही देर में आपके मोबाइल स्क्रीन पर रिजल्ट शो होगा।
ये भी देखें :
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi