
HBSE 12th Result 2026 Date Latest Updates: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। Board of School Education Haryana (HBSE) जल्द ही सीनियर सेकेंडरी (Class 12) का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा के मुताबिक, इस बार रिजल्ट 15 मई 2026 के आसपास घोषित किया जा सकता है। साथ ही बोर्ड ने साफ किया है कि इस बार Class 12 का रिजल्ट पहले जारी किया जाएगा, ताकि छात्र समय रहते कॉलेज एडमिशन और करियर से जुड़े फैसले ले सकें। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा। जानिए हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद कहां कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोर देख सकते हैं-
ये भी पढ़ें-CBSE 10th Result 2026 Date: कब आएगा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट और कहां-कैसे चेक करें? जानिए सभी तरीके
बता दें कि हरियाणा बोर्ड12वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल 2026 को खत्म हुईं हैं। कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। इसके लिए पूरे राज्य में 52 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं और करीब 5,000 से ज्यादा शिक्षक कॉपियां जांच रहे हैं। वहीं 10वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए 75 सेंटर और करीब 7,000 एग्जामिनर लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- CBSE New 3-Language Curriculum 2026: क्या है नया 3-लैंग्वेज फ्रेमवर्क, क्लास वाइज समझें R1, R2, R3 सेलेक्शन का नियम
इस साल बोर्ड ने एक नया सिस्टम लागू किया है, जो छात्रों के लिए राहत भरा हो सकता है। जिसके अनुसार अगर छात्र अपने नंबर सुधारना चाहते हैं, तो 3 विषयों तक री-एग्जाम दे सकते हैं। आवेदन की तारीख 4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक है। री-एग्जाम की संभावित तारीख की बात करें तो परीक्षा 20 अप्रैल 2026 के आसपास होगी। अच्छी बात यह है कि दोनों में से जो भी ज्यादा नंबर होंगे, वही छात्रके फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे।
बोर्ड ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि कोई भी सवाल बिना जांचे न छोड़ा जाए। सभी गणनाएं सही तरीके से जांची जाएं। क्योंकि छोटी सी गलती भी छात्रों के रिजल्ट को प्रभावित कर सकती है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।