
करियर डेस्क : हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2022) मनाया जाता है। इस दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता है। 14 सितंबर, 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। उससे पहले 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की संविधान सभा ने भारत की आधिकारिक भाषाओं में स्वीकार किया था। आज हिंदी दिवस के अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं हिंदी के वो 10 प्रश्न, जो प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exam) में पूछे जा सकते हैं। अगर आप भी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इन प्रश्नों को याद कर लें...
1. हिंदी किस भाषा-परिवार की भाषा है?
उत्तर- भारोपीय
2.'आसमान पर चढ़ाना' मुहावरे का अर्थ क्या है?
उत्तर- बहुत अधिक प्रशंसा करना
3. 'तलवार की धार पर चलना' मुहावरे का अर्थ क्या है?
उत्तर- संकटपूर्ण कठिन काम करना
4. 'उड़ती चिड़िया के पर पहचानना' मुहावरे का सही अर्थ है?
उत्तर- रहस्य की बात दूर से जानना
5. वर्णों के समूह को क्या कहते हैं?
उत्तर- वर्णमाला
6. 'मार मार कर हकीम बनाना' लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
उत्तर- जबरदस्ती आगे बढ़ाना
7.'आलोचना करने वाला' के लिए एक शब्द क्या है?
उत्तर- आलोचक
8. इनमें से जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा किसे बनाया गया है?
उत्तर- बुढ़ापा
9. 'जिसकी समानता न प्रकट की जा सके' के लिए एक शब्द क्या है?
उत्तर-अनुपम
10. 'तीन माह में एक बार होने वाला' के लिए एक शब्द क्या है?
उत्तर- त्रैमासिक
इसे भी पढ़ें
Hindi Diwas 2022: हिंदी की 10 सबसे दिलचस्प बात, क्या जानते हैं आप
Hindi Diwas 2022: क्या आप जानते हैं राष्ट्रभाषा, राजभाषा और मातृभाषा अंतर, जानें क्या कहता है संविधान
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi