NDA Preparation Cost: एनडीए में जाना है? पहले जान लें फॉर्म, कोचिंग, SSB और ट्रेनिंग का पूरा खर्च

Published : Jun 09, 2026, 12:41 PM IST
NDA Preparation Cost

सार

NDA Total Cost from Exam to Training: NDA में जाने का सपना देख रहे हैं? फॉर्म भरने में कितना खर्च आता है? NDA कोचिंग फीस कितनी होती है? SSB इंटरव्यू तक पहुंचने में जेब पर कितना बोझ पड़ता है? ट्रेनिंग के दौरान क्या खर्च सरकार उठाती है? जानिए UPSC NDA का पूरा खर्च और बजट का पूरा गणित।

NDA Exam Preparation Expenses: देश की तीनों सेनाओं, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) सबसे बड़ा रास्ता माना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र NDA परीक्षा की तैयारी शुरू करते हैं, लेकिन एक सवाल अक्सर परिवारों के मन में रहता है कि क्या NDA की तैयारी और चयन प्रक्रिया में बहुत ज्यादा खर्च आता है? अगर आप भी UPSC NDA का सपना देख रहे हैं, तो फॉर्म भरने से लेकर ट्रेनिंग पूरी होने तक का पूरा खर्च समझ लेना जरूरी है।

सबसे पहले जानिए NDA फॉर्म भरने का खर्च

NDA परीक्षा का आयोजन UPSC करता है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये होता है। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ता। यानी परीक्षा फॉर्म भरने का खर्च बेहद कम है।

NDA एग्जाम तैयारी पर कितना खर्च करना पड़ सकता है?

NDA की तैयारी का खर्च पूरी तरह छात्र की स्ट्रेटजी पर निर्भर करता है। अगर कोई छात्र सेल्फ स्टडी करता है तो किताबों और ऑनलाइन सामग्री के जरिए 2,000 से 5,000 रुपये में अच्छी तैयारी हो सकती है। हालांकि कई छात्र कोचिंग का विकल्प चुनते हैं। बड़े शहरों में NDA कोचिंग की फीस आमतौर पर 30 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है। इसके अलावा रहने और खाने का खर्च अलग से जुड़ सकता है।

NDA परीक्षा पास होने के बाद भी कुछ खर्च

लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के लिए जाने पर यात्रा का खर्च उम्मीदवार को उठाना पड़ सकता है। मेडिकल टेस्ट और अन्य औपचारिकताओं के दौरान भी कुछ छोटे-मोटे व्यक्तिगत खर्च सामने आ सकते हैं। हालांकि यह खर्च उम्मीदवार की लोकेशन और यात्रा के साधनों पर निर्भर करता है।

NDA ट्रेनिंग के दौरान सरकार उठाती है बड़ा खर्च

NDA में चयन होने के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों की पढ़ाई, रहने, खाने और सैन्य प्रशिक्षण का अधिकांश खर्च सरकार वहन करती है। कैडेट्स को यूनिफॉर्म, उपकरण और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। कुछ व्यक्तिगत सामान और जेब खर्च की जिम्मेदारी जरूर उम्मीदवार की होती है।

NDA में जाने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स को कुल मिलाकर कितना रखना चाहिए बजट?

अगर कोई छात्र बिना कोचिंग के तैयारी करता है तो NDA तक पहुंचने का कुल खर्च काफी सीमित रह सकता है। वहीं कोचिंग, हॉस्टल और अन्य सुविधाएं लेने पर खर्च 50 हजार से 1.5 लाख रुपये या उससे अधिक भी पहुंच सकता है। अच्छी बात यह है कि चयन के बाद ट्रेनिंग का बड़ा वित्तीय बोझ उम्मीदवार या उसके परिवार पर नहीं पड़ता। यही वजह है कि NDA आज भी उन युवाओं के लिए सबसे आकर्षक करियर विकल्पों में शामिल है, जो कम खर्च में देश की सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं।

UPSC NDA 2 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज

UPSC NDA 2 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, 9 जून 2026 है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। NDA 2 परीक्षा (NDA Exam Date 2026) 13 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। अगर फॉर्म भरने में कोई परेशानी हो तो UPSC हेल्पडेस्क 1124041001 या 011-40303444 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा upscsoap@nic.in पर ईमेल करके भी सहायता ली जा सकती है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

इंटरव्यू के लिए मना किया तो फाउंडर ने भेजा अश्लील इमोजी, इंटरनेट पर मचा बवाल
NEET Exam Security: हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे NEET-UG 2026 के प्रश्नपत्र, वायुसेना ने संभाला जिम्मा