कनाडा में कैसे मिलती है ट्रक ड्राइवर की नौकरी, कितनी होती है सैलरी? जानिए पूरा प्रोसेस

Published : Sep 10, 2026, 04:00 PM IST
How to Get Truck Driver Job in Canada

सार

How to Get Truck Driver Job in Canada: कनाडा में ट्रक ड्राइवर की नौकरी कैसे मिलती है और सैलरी कितनी होती है? जानिए लाइसेंस, वर्क परमिट, जरूरी योग्यता और भारत से आवेदन का पूरा प्रोसेस।

Canada Truck Driver Jobs: अगर आप ड्राइविंग का काम जानते हैं और विदेश में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो कनाडा में ट्रक ड्राइवर की जॉब आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। लेकिन यहां पहुंचकर सीधे ट्रक चलाना इतना आसान नहीं है। सही लाइसेंस, ड्राइविंग ट्रेनिंग, जरूरी सर्टिफिकेट और कानूनी वर्क परमिट, इन सबका इंतजाम करना पड़ता है। खास बात यह है कि कनाडा में ट्रांसपोर्ट ट्रक ड्राइवर की हजारों जॉब्स लिस्टेड हैं और देशभर में इस काम की मीडियन कमाई करीब 26.42 कनाडाई डॉलर प्रति घंटे, यानी लगभग 1,822 रुपए प्रति घंटे होती है।

कनाडा में ट्रक ड्राइवर को कितनी मिलती है सैलरी?

कनाडा के सरकारी जॉब बैंक के मुताबिक ट्रांसपोर्ट ट्रक ड्राइवर की कमाई पूरे देश में आम तौर पर 19.45 से 37 कनाडाई डॉलर प्रति घंटे के बीच है। भारतीय रुपये में देखें तो यह करीब 1,340 रुपए से 2,550 रुपए प्रति घंटा होता है। मीडियन रेट 26.42 कनाडाई डॉलर यानी करीब 1,820 रुपए प्रति घंटा है। प्रांत के हिसाब से भी कमाई बदलती है। मसलन, अल्बर्टा में मीडियन करीब 30 डॉलर प्रति घंटा, यानी लगभग 2,070 रुपए, जबकि ब्रिटिश कोलंबिया में करीब 30.77 डॉलर, यानी करीब 2,120 रुपए प्रति घंटा है। ओंटारियो में मीडियन करीब 26 डॉलर, यानी लगभग 1,794 रुपए प्रति घंटा है।

अगर सालाना कमाई का मोटा अंदाजा लगाएं और 40 घंटे प्रति सप्ताह के हिसाब से देखें, तो 26.42 डॉलर प्रति घंटे की मीडियन रेट करीब 54,800 कनाडाई डॉलर सालाना, यानी लगभग 37.8 लाख रुपए सालाना होती है। यह सिर्फ कैलकुलेशन है, असली कमाई काम के घंटे, रूट, कंपनी और ओवरटाइम के हिसाब से अलग हो सकती है।

ये भी पढ़ें- ₹17 लाख का जॉब ऑफर मिला, फिर इस शख्स ने ऐसे बढ़वा ली सैलरी, हाथ आया ₹23 लाख का पैकेज

भारत का हेवी मोटर व्हीकल लाइसेंस है तो क्या सीधे नौकरी मिलेगी?

नहीं। भारत का हेवी मोटर व्हीकल लाइसेंस और ट्रक चलाने का एक्सपीरियंस आपके लिए प्लस प्वाइंट जरूर है, लेकिन कनाडा में ट्रक चलाने के लिए वहां के प्रांत के नियमों के मुताबिक लाइसेंस लेना पड़ सकता है। बड़े ट्रेलर या लंबे कॉम्बिनेशन वाले ट्रक के लिए आम तौर पर क्लास 1 या A लाइसेंस की जरूरत होती है। एयर ब्रेक वाले वाहन चलाने के लिए एयर ब्रेक एंडोर्समेंट भी जरूरी हो सकता है। कुछ मामलों में मान्यता प्राप्त ड्राइवर ट्रेनिंग भी करनी पड़ती है।

भारत से कनाडा जाने वालों के लिए क्या है ट्रक ड्राइवर जॉब पाने पूरा प्रोसेस?

सबसे पहले कनाडा के सरकारी जॉब बैंक पर ट्रक ड्राइवर की वैकेंसी चेक करें। अगस्त 2026 में अपडेट हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में ट्रांसपोर्ट ट्रक ड्राइवर के लिए 2,000 से ज्यादा जॉब्स लिस्टेड थीं। लेकिन यहां एक जरूरी बात समझना बेहद जरूरी है। अगर आप कनाडा में पहले से काम करने के लिए अधिकृत नहीं हैं, तो हर जॉब के लिए बाहर से आवेदन नहीं किया जा सकता। ऐसे उम्मीदवारों को उन कंपनियों की वैकेंसी देखनी चाहिए जो विदेश से लोगों को भर्ती करने के लिए तैयार हों।

ये भी पढ़ें- 64% बढ़ गई PM की सैलरी! अब सालाना मिलेंगे ₹27 करोड़, जानिए किस देश में है ये सबसे बड़ा पैकेज

Work Permit और LMIA भी है जरूरी

भारत से कनाडा जाने वाले उम्मीदवार के लिए सिर्फ जॉब ऑफर काफी नहीं है। आपकी स्थिति के हिसाब से वैध वर्क परमिट की जरूरत होगी। कुछ मामलों में कंपनी को विदेशी कर्मचारी रखने के लिए LMIA की प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ सकती है। यही वजह है कि किसी एजेंट के “गारंटीड कनाडा जॉब” या “पक्का वीजा” जैसे दावों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। पहले कंपनी, जॉब ऑफर और भर्ती की पूरी जानकारी वेरिफाई करें।

यानी रास्ता साफ है, पहले सही जॉब खोजिए, फिर लाइसेंस और जरूरी ट्रेनिंग पूरी कीजिए और उसके बाद कानूनी वर्क परमिट के जरिए कनाडा में काम शुरू कीजिए।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

IAS Success Story: कभी सब्जी बेचते थे, आज हैं धाकड़ IAS अफसर! किसान के बेटे तुकाराम मुंढे की कहानी
ऑफिस पंच इन-पंच आउट सिस्टम पर भड़की मार्केटिंग प्रोफेशनल, बोली- ये अब भी क्यों चल रहा? देखें वीडियो