Khan Sir Online Class: घर बैठे खान सर से पढ़ाई कैसे करें? जानें फुल प्रॉसेस

Published : Jun 05, 2026, 06:47 PM IST
Khan Sir

सार

How to Study From Khan Sir at Home: खान सर से ऑनलाइन पढ़ने का सबसे आसान तरीका क्या है? खान सर के ऐप पर कौन-कौन से कोर्सेज उपलब्ध हैं? क्या खान सर की ऑफलाइन क्लास में भी पढ़ाई कर सकते हैं? खान सर के ऑफलाइन कोचिंग सेंटर कहां-कहां पर हैं?

Khan Sir Online-Offline Class Process: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा छात्र होगा जो पटना के मशहूर 'खान सर' को न जानता हो। अपने अनोखे और देसी अंदाज से मुश्किल से मुश्किल टॉपिक को चुटकियों में समझा देने वाले खान सर इन दिनों अपनी कोचिंग में फायरिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। वह एक ऐसे टीचर हैं, जिनसे हर कोई पढ़ना चाहता है। चाहे देश का सबसे कठिन एग्जाम UPSC हो या फिर SSC, रेलवे और डिफेंस की परीक्षाएं, खान सर के कोर्स की डिमांड हमेशा बनी रहती है।अगर आप भी दूर-दराज के किसी गांव या शहर में रहते हैं और खान सर की क्लास जॉइन करना चाहते हैं, तो अब आपको अपना घर छोड़कर पटना या दिल्ली भागने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे बेहद कम खर्च में उनसे ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में आसान तरीके से जानिए आप खान सर से कैसे जुड़ सकते हैं, उनके ऑनलाइन कोर्स कैसे ले सकते हैं और उनकी ऑफलाइन कोचिंग के पते क्या हैं...

खान सर से पढ़ने का तरीका नंबर-1

  • खान सर का ऑफिशियल ऐप (Khan Global Studies) घर बैठे लाइव क्लास अटेंड करने और पढ़ाई के नोट्स पाने का सबसे बेस्ट तरीका है।
  • इसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या ऐपल ऐप स्टोर पर जाएं।
  • वहां Khan Global Studies (KGS) टाइप करके ऐप को डाउनलोड कर लें।
  • ऐप खोलने के बाद अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से नया रजिस्ट्रेशन करें और अपना अकाउंट बनाएं।
  • ऐप के होम पेज पर आपको अलग-अलग परीक्षाओं जैसे UPSC, BPSC, SSC, Railways और Defence के कोर्सेज दिखाई देंगे। आप जिस भी सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • खान सर की सबसे बड़ी खासियत उनकी बेहद कम फीस है। वे कई बार सिर्फ ₹99 जैसी न्यूनतम फीस पर भी सामान्य ज्ञान (GS) के क्रैश कोर्स लाते रहते हैं। अपने पसंदीदा कोर्स को चुनकर ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • अब आपकी डिजिटल क्लास शुरू हो जाएगी।

खान सर से पढ़ने का तरीका नंबर-2

अगर आप मोबाइल ऐप के बजाय लैपटॉप या कंप्यूटर पर पढ़ना पसंद करते हैं, तो आप सीधे Khan Global Studies (KGS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। वहां भी आपको मोबाइल ऐप जैसी ही सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। इसके अलावा, अगर आप किसी कोर्स में तुरंत एडमिशन नहीं लेना चाहते और सिर्फ सामान्य ज्ञान या देश-दुनिया के जरूरी मुद्दों (Current Affairs) को समझना चाहते हैं, तो यूट्यूब सबसे बढ़िया जरिया है।

खान सर के यूट्यूब चैनल का नाम क्या है?

खान सर के यूट्यूब चैनल का नाम Khan GS Research Centre है। यहां आपको इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और मैप्स (नक्शे) से जुड़े ढेर सारे वीडियो बिल्कुल मुफ्त देखने को मिल जाएंगे। इसी चैनल ने साल 2019 से खान सर को पूरे देश में घर-घर तक पहुंचाया है।

खान सर से ऑफलाइन कैसे पढ़ सकते हैं?

अगर आप ऑनलाइन की बजाय सीधे क्लासरूम में बैठकर खान सर की कोचिंग से पढ़ने चाहते हैं, तो खान सर के दो मुख्य शहरों में ऑफलाइन कोचिंग सेंटर मौजूद हैं, जहां आप सीधे जाकर एडमिशन ले सकते हैं। बिहार की राजधानी पटना वाले सेंटर पर जाकर एडमिशन ले सकते हैं, जो किशन कोल्ड स्टोरेज वाली गली, साईं मंदिर के पास, मुसल्लहपुर हाट में है। अगर आप दिल्ली सेंटर पर पढ़ना चाहते हैं, तो जियाउद्दीन पुर, सी-ब्लॉक, राजीव गांधी नगर, न्यू मुस्तफाबाद वाले सेंटर जा सकते हैं । इसके अलावा मुखर्जी नगर और करोल बाग में भी इनके सेंटर्स के जरिए छात्र जुड़ सकते हैं।

 

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Annamalai: IPS की नौकरी छोड़कर पॉलिटिक्स में आए, अब BJP भी छोड़ दी! कौन हैं अन्नामलाई कुप्पुस्वामी
नोट पर छपी गांधी जी की मुस्कराती फोटो की असली कहानी क्या है? जवाब ज्यादातर लोग गलत बताते हैं