Gardening Hobby into Career: गार्डनिंग के शौक को करियर में कैसे बदलें? जानिए कमाई के 5 शानदार तरीके

Published : May 26, 2026, 04:41 PM IST
How to Turn Gardening Hobby into Career

सार

Gardening Hobby to Career Best Earning Ideas: क्या आपको गार्डनिंग का शौक है? क्या गार्डनिंग से घर बैठे कमाई की जा सकती है? जानिए गार्डिंग के शौक को शानदार सक्सेसफुल करियर में कैसे बदलें?

Gardening Hobby Career Ideas: अब गार्डनिंग (Gardening) सिर्फ शौक तक नहीं रह गई है, बल्कि यह तेजी से उभरता हुआ शानदार करियर ऑप्शन बन चुकी है। लोग अपने घर की बालकनी, छत और छोटे गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए एक्सपर्ट्स की मदद ले रहे हैं। वहीं ऑर्गेनिक फार्मिंग, प्लांट नर्सरी, लैंडस्केप डिजाइनिंग और गार्डनिंग कंटेंट क्रिएशन जैसे फील्ड में जेन जी युवाओं के लिए कमाई के नए रास्ते खुल रहे हैं। अगर आपको पौधों से प्यार है और गार्डनिंग करना पसंद है, तो अब इस शौक को प्रोफेशन में बदलकर, Gardening Career से अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं। जानिए गार्डनिंग के शौक को करियर में कैसे बदलें (How to Turn Gardening Hobby into Career)?

तेजी से बढ़ रहा है गार्डनिंग का क्रेज?

कोरोना के बाद से ही लोगों का रुझान नेचर और ग्रीन लाइफस्टाइल की तरफ तेजी से बढ़ा है। अब लोग घरों में इंडोर प्लांट्स, टेरिस गार्डन और किचन गार्डन बना रहे हैं। इसी वजह से गार्डनिंग एक्सपर्ट्स, प्लांट कंसल्टेंट और लैंडस्केप डिजाइनर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। गार्डनिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कम निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है और धीरे-धीरे बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है।

प्लांट नर्सरी खोलकर शुरू कर सकते हैं बिजनेस

अगर आपके पास थोड़ी सी जगह है, तो प्लांट नर्सरी शानदार विकल्प बन सकती है। आजकल लोग इंडोर प्लांट्स, फ्लावर प्लांट्स, सक्यूलेंट्स और ऑर्गेनिक सीड्स खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। नर्सरी बिजनेस में आप इंडोर प्लांट्स, डेकोरेटिव पॉट्स, ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, सीड्स और गार्डनिंग टूल्स, बोनसाई प्लांट्स बेच सकते हैं। शुरुआत में छोटे स्तर पर काम करके सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप के जरिए भी कस्टमर बनाए जा सकते हैं।

बन सकते हैं टेरिस गार्डन और किचन गार्डन कंसल्टेंट

शहरों में टैरेस गार्डनिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपने घरों में सब्जियां और फल उगाना चाहते हैं, लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण एक्सपर्ट्स की मदद लेते हैं। अगर आपको पौधों की अच्छी जानकारी है, तो आप- होम गार्डन सेटअप, किचन गार्डन प्लानिंग, ऑर्गेनिक गार्डनिंग टिप्स, प्लांट केयर सर्विस जैसी सर्विस देकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

लैंडस्केप डिजाइनिंग में है शानदार स्कोप

बड़े घर, होटल, कैफे और ऑफिस अब ग्रीन स्पेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में लैंडस्केप डिजाइनर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस फील्ड में आप गार्डन डिजाइन, लॉन प्लानिंग, वॉटर फीचर सेटअप, डेकोरेटिव प्लांटेशन जैसे काम कर सकते हैं। इसके लिए कई ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स भी उपलब्ध हैं।

यूट्यूब और इंस्टाग्राम से भी कर सकते हैं शानदार कमाई

अगर आपको लोगों को गार्डनिंग टिप्स देना पसंद है, तो सोशल मीडिया आपके लिए बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है। कंटेंट आइडिया, प्लांट केयर टिप्स, बालकनी गार्डन आइडिया, सीजनल प्लांट्स गाइड, ऑर्गेनिक कंपोस्ट बनाने के तरीके, गार्डनिंग हैक्स जैसे गार्डनिंग कंटेट की यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अच्छी डिमांड है। फॉलोअर्स बढ़ने के बाद ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप से भी अच्छी कमाई हो सकती है।

ऑनलाइन प्लांट सेलिंग से करें घर बैठे कमाई

आज लोग ऑनलाइन पौधे खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आप इंस्टाग्राम स्टोर, व्हाट्सऐप बिजनेस, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या अपनी वेबसाइट के जरिए पौधे और गार्डनिंग प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं।

गार्डनिंग कोर्स करके बढ़ा सकते हैं स्किल

अगर गार्डनिंग को प्रोफेशनल लेवल पर करना चाहते हैं, तो हॉर्टिकल्चर और लैंडस्केपिंग से जुड़े कोर्स करना फायदेमंद रहेगा। पॉपुलर कोर्स की बात करें तो हॉर्टिकल्चर, लैंडस्केप डिजाइनिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग, फ्लोरीकल्चर, नर्सरी मैनेजमेंट जैसे कोर्स के बाद नौकरी और बिजनेस दोनों के मौके मिलते हैं।

गार्डनिंग करियर में कितनी हो सकती है कमाई?

शुरुआत में छोटी नर्सरी या गार्डनिंग सर्विस से हर महीने 15 से 30 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं। वहीं एक्सपर्ट लैंडस्केप डिजाइनर और गार्डनिंग इंफ्लुएंसर लाखों रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन-सी सर्विस दे रहे हैं और आपका नेटवर्क कितना मजबूत है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Best Freelancing Career: 9 टू 5 कॉर्पोरट जॉब से तंग Gen Z के लिए बेस्ट 5 हाई इनकम फ्रीलांसिंग करियर
Viral Work Culture Debate: 'मुझे नौकरी से निकाल दो', Meta की कर्मचारी ने खुद क्यों मांगी छंटनी?