दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल पद के निकली सैकड़ों बहालियां, जानें डिटेल्स

Published : Oct 12, 2019, 01:57 PM ISTUpdated : Oct 12, 2019, 02:15 PM IST
दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल पद के निकली सैकड़ों बहालियां, जानें डिटेल्स

सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

करियर डेस्क। पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल पद के लिए भर्तियां निकली हैं। हेड कॉन्स्टेबल के कुल 554 पदों पर भर्तियां होंगी। 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होगी। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2019 है। उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की वेबसाइट delhipolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

किस कैटेगरी में कितने पद
हेड कॉन्स्टेबल के कुल 554 पदों में 372 पद पुरुषों के लिए हैं। इनमें पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है।
- अनारक्षित : 140
- ईडब्ल्यूएस : 37
- ओबीसी : 86
- एससी : 56
- एसटी : 53

 महिला हेड कॉन्स्टेबल के लिए कुल पद  182 है। इनका वर्गीकरण इस प्रकार है।
- अनारक्षित : 69
- ईडब्ल्यूएस : 18
- ओबीसी : 42
- एससी : 27
- एसटी : 26

 योग्यता 
उम्मीदवारो को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं पास होना चाहिए। 
साथ ही, कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में उनकी इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 30 और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

वेतनमान 
 25,500 से 81,100 रुपए प्रति माह।

आयु सीमा 
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष। आयु सीमा का निर्धारण 1 जुलाई, 2019 के आधार पर किया जाएगा।
- अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को 5 वर्ष और ओबीसी आवेदकों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया 
- उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम (सीबीई), शारीरिक दक्षता और मानदंड परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और कम्प्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क 
-  आवेदन शुल्क 100 रुपए होगा, जिसका भुगतान एसबीआई चालान के जरिए करना होगा।
- नेट बैंकिंग/ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड से भी शुल्क दिया जा सकता है।
- एससी/ एसटी और महिला उम्मीदावारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

PREV

Recommended Stories

CAT Result 2025 Date: दिसंबर या जनवरी कब आएगा CAT रिजल्ट? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
साल 2025 में एजुकेशन सिस्टम में CBSE ने किए 7 बड़े चेंज