सिविल सेवा छोड़कर आईटी की नौकरी की तैयारी कर रहे कृष्णतेजा को उनके तीन दुश्मनों ने आईना दिखाया. जो लोग उनका मज़ाक उड़ाने आए थे, उन्होंने ही उनका भला कर दिया. कृष्णतेजा कहते हैं कि उन्हीं की वजह से उन्हें अपनी कमियों का पता चला. वे तीन कमियां ये थीं:
1. सिविल सेवा में 2000 अंकों की लिखित परीक्षा होती है. इसमें सिर्फ अच्छा जवाब लिखना ही काफी नहीं, बल्कि पेपर आकर्षक भी दिखना चाहिए, जिसके लिए अच्छी हैंडराइटिंग जरूरी है. एक दुश्मन ने कृष्णतेजा को बताया कि उनकी हैंडराइटिंग खराब होने की वजह से नंबर कट रहे हैं.
2. सिविल सेवा परीक्षा में जवाब निबंध के रूप में लिखने होते हैं. लेकिन इंजीनियरिंग की आदत के कारण वह पॉइंट्स में जवाब लिखते थे, जिससे कम नंबर मिलते थे. दूसरे दुश्मन ने बताया कि किसी विषय को कहानी की तरह समझाने पर अच्छे नंबर मिलते हैं.
3. तीसरे दुश्मन ने बताया कि इंटरव्यू में नंबर क्यों कट रहे हैं. उसने कहा, 'तुम हर बात सीधे-सीधे बोल देते हो, लेकिन सिविल सेवा के इंटरव्यू में डिप्लोमैटिक तरीके से बात करने पर ही नंबर मिलते हैं.' इसी वजह से इंटरव्यू में कम नंबर मिलने से रैंक नहीं आ रही थी.