ICSE ने रद्द की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऑफलाइन होंगी 12वीं की परीक्षाएं, जून में होगा फैसला

Published : Apr 20, 2021, 10:35 AM ISTUpdated : Apr 20, 2021, 10:59 AM IST
ICSE ने रद्द की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं,  ऑफलाइन होंगी 12वीं की परीक्षाएं, जून में होगा फैसला

सार

ICSE ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। परीक्षाएं कब होंगी इस पर अंतिम निर्णय जून 2021 के पहले सप्ताह तक लिया जाएगा। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण कई राज्यों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। 

करियर डेस्क. देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्मामिनेशंस (CISCE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पिछले आदेश के अनुसार ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। कोरोना के चलते ही सरकार ने CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला भी लिया था। साथ ही 12वीं की परीक्षा टाल दी गई थीं।

CISCE की परीक्षा 4 मई से होनी थीं। CISCE ने कहा है कि 12वीं की परीक्षाएं 16 अप्रैल को जारी सर्कुलर के मुताबिक ही ऑफलाइन मोड में होंगी। CISCE के अनुसार, 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट एक क्राइटेरिया के हिसाब से होगा। क्राइटेरिया के बारे में नया आदेश जारी किया जाएगा।

 

12वीं की परीक्षाएं स्थगित
सीआईएससीई (CISCE) बोर्ड की ओर से पहले ही 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से कहा गया था कि कक्षा 12 परीक्षा बाद में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। जून में तारीख घोषित की जा सकती है। सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 04 मई से शुरू होने वाली थी। 

मुख्य कार्यकारी और सचिव ने कहा, "देश में कोविड -19 महामारी की वर्तमान बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, CISCE ने बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।  छात्रों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता और सर्वोपरि है।
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link