ICSI CSEET Exam: 8 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Published : Apr 29, 2021, 09:12 PM IST
ICSI CSEET Exam: 8 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सार

परीक्षा रिमोट प्रॉक्‍टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। रिमोट प्रॉक्‍टर्ड मोड का अर्थ है कि परीक्षा ऑनलाइन ही होगी, मगर छात्र अपने घर से या अपनी सुविधा की जगह से ही अपने लैपटॉप या डेस्‍कटॉप पर परीक्षा दे सकेंगे।

करियर डेस्क.  8 मई को होने वाली इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने ICSI CSEET के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के ऑफिशियस वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जा कर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

घर से परीक्षा दे सकते हैं कैंडिडेट्स
CSEET की परीक्षा इस साल 8 मई को होनी है। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षा रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित होगी। कैंडिडेट्स घर से ही अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप के जरिए इस परीक्षा को दे सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu/home पर जाएं।
यहां होमपेज पर ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा उसमें क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, उस पर अपनी जानकारी भर दें।
उसके बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

रिमोट प्रॉक्‍टर्ड मोड क्या है
परीक्षा रिमोट प्रॉक्‍टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। रिमोट प्रॉक्‍टर्ड मोड का अर्थ है कि परीक्षा ऑनलाइन ही होगी, मगर छात्र अपने घर से या अपनी सुविधा की जगह से ही अपने लैपटॉप या डेस्‍कटॉप पर परीक्षा दे सकेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षा को रिमोट प्रॉक्‍टर्ड मोड पर कराने का फैसला किया गया है।

दो घंटे का होगा पेपर 
दो घंटे का होगा पेपर छात्रों को 120 मिनट में परीक्षा को पूरा करना होगा। CSEET 2021 में कुल 200 अंकों के लिए 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। सवाल बिजनेस कम्यूनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल एप्टीट्यूड, आर्थिक और व्यावसायिक पर्यावरण, करेंट अफेयर्स और प्रेजेंटेशन और कम्यूनिकेशन स्किल से सवाल पूछे जाएंगे।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!