IIM Ahmedabad Viral Video: क्लास में फिल्म धुरंधर चल रही थी, प्रोफेसर ने ऐसे समझाया स्टैटिस्टिक्स कि इंटरनेट हिल गया

Published : Jun 19, 2026, 12:19 PM IST
IIM Ahmedabad Viral Video

सार

Dhurandhar Movie in Classroom Viral Video: क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्म के सीन से स्टैटिस्टिक्स पढ़ाया जा सकता है? देखिए कैसे IIM अहमदाबाद में ‘धुरंधर’ फिल्म दिखा कर क्लस्टर सैंपलिंग समझाई गई? जानिए आईआईएम अहमदाबाद के क्लासरूम में चल रहे धुरंधर फिल्म का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर क्या हुआ?

Viral Video IIM Ahmedabad: भारत के टॉप मैनेजमेंट संस्थान IIM अहमदाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर ली है। इस वीडियो में एक प्रोफेसर पढ़ाई को बोरिंग लेक्चर की बजाय फिल्मी अंदाज़ में समझाते नजर आते हैं। क्लासरूम में चल रही पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के सीन का इस्तेमाल करके स्टैटिस्टिक्स जैसे मुश्किल टॉपिक को आसान और मजेदार बना दिया।

फिल्मी सीन से समझाया गया स्टैटिस्टिक्स का कॉन्सेप्ट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास के बड़े स्क्रीन पर ‘धुरंधर’ फिल्म का एक सीन चल रहा है। इसी सीन को आधार बनाकर प्रोफेसर ने रिसर्च मेथडोलॉजी और स्टैटिस्टिक्स के कॉन्सेप्ट समझाए। उन्होंने उदाहरण देकर बताया- “Win Lyari, win Pakistan”- Cluster Sampling (क्लस्टर सैंपलिंग) “Baloch gangs और Pathan gangs अलग-अलग समूह हैं”- Stratification (स्ट्रैटिफिकेशन)। यानी फिल्म के डायलॉग्स को जोड़कर उन्होंने डेटा कलेक्शन और रिसर्च की तकनीकों को बहुत आसान तरीके से समझा दिया। नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

पढ़ाई में क्रिएटिविटी ने बढ़ाया छात्रों का इंटरेस्ट

इस अनोखे टीचिंग स्टाइल को देखकर छात्रों ने भी इसे काफी पसंद किया। क्लास में पढ़ाई का माहौल सामान्य लेक्चर जैसा नहीं था, बल्कि एक इंटरैक्टिव और एंटरटेनिंग सेशन बन गया। छात्रों के मुताबिक, ऐसे उदाहरणों से कठिन विषय भी आसानी से समझ आ जाते हैं और लंबे समय तक याद रहते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने लिखा कि ऐसे प्रोफेसर पढ़ाई को सच में दिलचस्प बना देते हैं। कई यूजर्स ने कहा कि विदेशों में भी इस तरह मूवी क्लिप्स का इस्तेमाल टीचिंग में किया जाता है, लेकिन भारत के टॉप कॉलेजों में इसे देखना खास अनुभव है।

‘धुरंधर’ फिल्म भी चर्चा में

वीडियो वायरल होने के साथ ही फिल्म ‘धुरंधर’ भी चर्चा में आ गई है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्ट्रॉन्ग स्टोरीलाइन वाली इस फिल्म ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। अब इसी फिल्म के सीन स्टडी टूल के रूप में इस्तेमाल होने से यह और भी सुर्खियों में आ गई है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Historical Myths Debunked: क्या चीन की दीवार अंतरिक्ष से दिखती है? नेपोलियन के कद और वॉशिंगटन के दांत तक 10 मिथकों का सच जानिए
'3 Sum' प्रॉब्लम नहीं सुलझा पाया कैंडिडेट, रेफरल देने वाली इंजीनियर को मिला चौंकाने वाला ईमेल