IIT CSE Seats 2026: आईआईटी में कंप्यूटर साइंस का सपना है तो ये आंकड़े जरूर देखें, कहां सीटें ज्यादा और कहां कम

Published : May 30, 2026, 01:25 PM IST
IIT CSE Seats 2026

सार

IIT Computer Science Seats: क्या आप आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लेना चाहते हैं? किस आईआईटी में सीएसई की सबसे ज्यादा सीटें हैं? कौन से आईआईटी में एडमिशन के मौके ज्यादा हैं? जोसा सीट मैट्रिक्स क्या कहती है? देश के कुल 23 आईआईटी में कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें हैं?

IIT CSE Seat Matrix: हर साल लाखों छात्र जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की परीक्षा देते हैं। उनमें से ज्यादातर का लक्ष्य होता है IIT में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (CSE) कोर्स में एडमिशन लेना। CSE आज भी IITs की सबसे पॉपुलर और सबसे अधिक डिमांड वाली ब्रांच बनी हुई है। ऐसे में JoSAA की पिछले साल की सीट मैट्रिक्स से यह समझना बेहद जरूरी हो जाता है कि देश के 23 IITs में आखिर कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें उपलब्ध हैं और किस IIT में एडमिशन के अवसर अपेक्षाकृत ज्यादा हैं।

देश के कुल 23 IITs में BTech CSE की कितनी सीटें?

JoSAA के पिछले साल के सीट मैट्रिक्स के अनुसार, देश के 23 आईआईटी में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की कुल 2129 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के लिए निर्धारित सीटें शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि सबसे अधिक सीटें आईआईटी बॉम्बे में हैं, जबकि कुछ नए आईआईटी में सीटों की संख्या अभी भी सीमित है। जोसा सीट मैट्रिक्स के अनुसार देश के सभी 23 आईआईटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) की कुल सीट्स डिटेल नीचे दिया गया है। यहां कुल सीटों में जेंडर-न्यूट्रल और फीमेल-ओनली दोनों सीटें शामिल हैं।

रैंकआईआईटीकुल CSE सीटें
आईआईटी बॉम्बे 198
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी 155
आईआईटी खड़गपुर 140
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद139
आईआईटी कानपुर 129
6आईआईटी गुवाहाटी114
आईआईटी रोपड़ 120
आईआईटी रूड़की109
आईआईटी दिल्ली 99
10 आईआईटी मद्रास87
11 आईआईटी पटना86
12 आईआईटी भुवनेश्वर82
13  आईआईटी इंदौर82
14 आईआईटी हैदराबाद 65
15आईआईटी जोधपुर 80
16 आईआईटी मंडी 80
17 आईआईटी धारवाड़65
18 आईआईटी भिलाई61
19 आईआईटी तिरूपति 53
20 आईआईटी गांधीनगर 60
21 आईआईटी गोवा45
22 आईआईटी जम्मू40
23 आईआईटी पलक्कड़40

आईआईटी बॉम्बे में सबसे ज्यादा सीटें, यहां अवसर भी सबसे अधिक

यदि केवल सीटों की संख्या पर नजर डालें तो आईआईटी बॉम्बे देश का सबसे बड़ा कंप्यूटर साइंस कार्यक्रम संचालित करता है। यहां इस शाखा में कुल 198 सीटें हैं। सबसे अधिक CSE सीट वाले टॉप 10 आईआईटी:

1 आईआईटी बॉम्बे- 198

2 आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी- 155

3 आईआईटी खड़गपुर- 140

4 आईआईटी (आईएसएम) धनबाद- 139

5 आईआईटी कानपुर- 129

6 आईआईटी गुवाहाटी- 114

7 आईआईटी रोपड़- 120

8 आईआईटी रूड़की- 109

9 आईआईटी दिल्ली- 99

10 आईआईटी मद्रास- 87

हालांकि सीटें अधिक होने का मतलब यह नहीं है कि एडमिशन आसान होगा। इन संस्थानों में देश के सबसे ऊंचे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दाखिला लेते हैं, इसलिए प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन रहती है। IIT Bombay में Gender-Neutral और Female-Only सीटों को मिलाकर लगभग 198 सीटें उपलब्ध हैं। यही कारण है कि यहां CSE के लिए प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी होने के बावजूद सीटों की संख्या अन्य IITs की तुलना में अधिक है।

पुराने आईआईटी में सीटें ज्यादा, लेकिन मुकाबला भी सबसे कड़ा

आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की और आईआईटी गुवाहाटी जैसे पुराने संस्थानों में सीटों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। यही वजह है कि अधिकांश अभ्यर्थियों की पहली पसंद यही संस्थान होते हैं।

नए आईआईटी को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

कई विद्यार्थी केवल पुराने और चर्चित आईआईटी को ही प्राथमिकता देते हैं, जबकि नए आईआईटी भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सबसे कम सीटों वाले संस्थान-

  • आईआईटी पलक्कड़- 40 सीटें
  • आईआईटी जम्मू- 40 सीटें
  • आईआईटी गोवा- 45 सीटें
  • आईआईटी तिरुपति- 53 सीटें
  • आईआईटी गांधीनगर- 60 सीटें

विशेषज्ञों का मानना है कि इन संस्थानों में पढ़ाई, शोध सुविधाओं और नियुक्तियों के अवसर लगातार बेहतर हो रहे हैं। ऐसे में केवल संस्थान की पुरानी प्रतिष्ठा देखकर विकल्प भरना सही रणनीति नहीं माना जाता।

IITs में महिला अभ्यर्थियों के लिए बढ़े अवसर

पिछले कुछ वर्षों में IITs ने Female Supernumerary Seats के जरिए छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। इस बार भी लगभग सभी IITs में Female-Only सीटें उपलब्ध हैं। IIT Bombay में 39, IIT Kharagpur में 28, IIT Kanpur में 26, IIT Roorkee में 22 और IIT Delhi में 20 Female-Only सीटें हैं। इससे छात्राओं को अतिरिक्त अवसर मिलते हैं और कई बार कटऑफ में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

23 IITs में CSE सीटों का पूरा गणित

कुल 2,129 सीटों में सबसे बड़ा हिस्सा Open और OBC-NCL श्रेणी का है। वहीं SC, ST और EWS वर्गों के लिए भी पर्याप्त सीटें आरक्षित हैं। PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अलग सीटें उपलब्ध हैं। यह सीट मैट्रिक्स छात्रों को अपनी रैंक के हिसाब से बेहतर चॉइस फिलिंग रणनीति बनाने में मदद कर सकती है। कई बार उम्मीदवार केवल संस्थान का नाम देखकर विकल्प भरते हैं, जबकि सीटों की संख्या और पिछले वर्षों की कटऑफ का संयुक्त विश्लेषण बेहतर निर्णय लेने में सहायक होता है।

आईआईटी एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्र इन बातों का रखें ध्यान

यदि आपका लक्ष्य आईआईटी में कंप्यूटर साइंस है, तो केवल आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली या आईआईटी मद्रास पर निर्भर रहना समझदारी नहीं होगी। सीटों का विश्लेषण बताता है कि आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रूड़की, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी रोपड़ जैसे संस्थानों में भी अच्छी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं। JoSAA काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी रैंक, श्रेणी, सीट उपलब्धता और पिछले वर्षों की ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक को ध्यान में रखते हुए विकल्प भरने चाहिए। सही रणनीति कई बार कुछ सौ रैंक के अंतर के बावजूद IIT में CSE की सीट दिला सकती है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

IT Manager Turned Auto Driver: 9 साल तक आईटी मैनेजर रही महिला ने छोड़ी नौकरी, अब ऑटो चलाकर कमा रही ₹60,000; बोली- यहीं मिली असली खुशी
Resume Hack: रेज्यूमे में जोड़ लें ये 1 लाइन, तुरंत आने लगेंगे इंटरव्यू कॉल्स!